टीवी एक्टर करण ओबेरॉय को रेप के आरोप में अरेस्ट कर लिया गया है । ये महिला एक ज्योतिषी है । इस महिला ने करण पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने करण को हिरासत में ले लिया । 6 मई को करण को कोर्ट में पेश किया गया जहां वो रो पड़े ।
2 of 5
karan oberoi
- फोटो : social media
महिला का आरोप है कि करण सिंह ने रेप का वीडियो बनाया और बाद में उसे ब्लैकमेल किया । करण ने उससे पैसे मांगे और ना देने पर वीडियो लीक करने की बात कही। पीडि़ता ने ओशिवारा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई।
महिला के अनुसार, उन दोनों की मुलाकात साल 2016 में एक डेटिंग एप के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों दोस्त बने। महिला ने कहा कि एक दिन करण ने उन्हें अपने फ्लैट में मिलने के लिए बुलाया और वहां उनसे शादी का वादा किया।
4 of 5
करन ओबरॉय
- फोटो : karanoberoi.in
एफआईआर के अनुसार, करण ने पैसों के लिए इस महिला का उपयोग किया । करण ने भी महिला के खिलाफ 10 दिन पहले मानसिक तौर पर परेशान करने को लेकर पुलिस में शिकायत की थी । इसके बाद महिला ने उन पर केस कर दिया ।
बता दें कि करण सिंह ओबेरॉय टीवी शो 'जस्सी जैसी कोई नहीं' से घर-घर में मशहूर हुए थे। करण ने महेश भट्ट के टीवी शो स्वाभिमान से अपना करियर शुरू किया था । खबरों के अनुसार, करण का अफेयर मोना सिंह से भी रह चुका है ।