{"_id":"5b41ef524f1c1ba5468b54af","slug":"karan-johar-receiving-an-award-from-sonakshi-sinha-viral-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नन्ही सोनाक्षी ने दिया था करण जौहर को बेस्ट डेब्यू फिल्म मेकर का अवार्ड, पुराना वीडियो आया सामने","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
नन्ही सोनाक्षी ने दिया था करण जौहर को बेस्ट डेब्यू फिल्म मेकर का अवार्ड, पुराना वीडियो आया सामने
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 08 Jul 2018 04:38 PM IST
विज्ञापन
karan johar
हर तरफ करण जौहर की फिल्म 'कलंक' की चर्चा हो रही है ऐसे में एक वीडियो और वायरल हो रहा है जो आपको काफी पुराने दिनों की याद दिलाने वाला है। इस वीडियो में बॉलीवुड की सोना यानि सोनाक्षी सिन्हा, करण जौहर को बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर एक्टर का अवॉर्ड देती नजर आ रही हैं।
Trending Videos
करण जौहर को ये अवॉर्ड फिल्म 'कुछ-कुछ होता है' के लिए मिला था। 'कुछ-कुछ होता है' 1998 में रिलीज हुई थी। वीडियो में सोनाक्षी पापा शत्रुघ्न सिन्हा और डायरेक्टर सुभाष घई के साथ दिखाई दे रही हैं। इस अवॉर्ड शो को ऐश्वर्या राय बच्चन और अक्षय खन्ना मिलकर होस्ट कर रहे हैं।
sonakshi
करण जौहर ने इस लगभग 19 साल पुरानी ये फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, 'यह तस्वीर मुझसे शेयर करने के लिए मैं अभिषेक बच्चन को धन्यवाद देता हूं। क्या आपको याद है यह सोनाक्षी सिन्हा? मैंने यह अवॉर्ड जीता था लेकिन ऐसा लग रहा है मानो मैं सेरेमनी ही खा गया।' फोटो में करण जौहर बहुत मोटे दिख रहे हैं।
A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on
विज्ञापन
विज्ञापन
'कुछ-कुछ होता है' करण जौहर की बेहतरीन फिल्मों में से एक है जिसे आज भी उतने ही क्रेज के साथ देखा जाता है। वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी इन दिनों करण जौहर की फिल्म 'कलंक' की शूटिंग में बिजी हैं। यह एक मल्टी स्टारर फिल्म है।