{"_id":"5b41cfa24f1c1bb9248b53ff","slug":"paresh-rawal-shared-a-signature-letter-of-sunil-dutt","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"संजू में कैसे रणबीर कपूर पर भारी पड़े परेश रावल, सुनील दत्त से जुड़े बड़े राज का खुलासा ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
संजू में कैसे रणबीर कपूर पर भारी पड़े परेश रावल, सुनील दत्त से जुड़े बड़े राज का खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इन दिनों संजय दत्त की जिंदगी पर बनी फिल्म 'संजू' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने अब तक 200 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है। फिल्म में जहां संजय दत्त का किरदार कर रहे रणबीर सिंह की एक्टिंग की हर कोई तारीफ कर रहा है तो संजय दत्त के पिता यानी सुनील दत्त के रोल में नजर आए परेश रावल को भी कोई भूलना नहीं चाहता है।
2 of 4
जी हां परेश रावल ने सुनील दत्त के किरदार में काफी दर्शकों के दिलों को जीता है। हर कोई उनकी एक्टिंग की तारीफ कर रहा है। इस बीच परेश रावल ने सुनील दत्त और अपने बीच की दोस्ती को एक लेटर का खुलासा करके बयां किया है। जी हां परेश रावल ने सुनील दत्त द्वारा साइन किए उस लेटर को मीडिया को दिखाया जो सुनील दत्त ने उन्हें उनके जन्मदिन पर भेजा।
3 of 4
इसके साथ ही परेश रावल ने यह भी बताया कि फिल्म 'संजू' के लिए सुनील दत्त का वह लेटर उनके लिए कितना अहम साबित हुआ। उन्होंने बताया कि 'संजू' के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने जैसी ही उन्हें फिल्म की कहानी पढ़ने के लिए बुलाया तो परेश रावल ने अपनी पत्नी से अलमारी से कुछ जरूरी दस्तावेज लाने के लिए कहा। दस्तावेज में उनकी पत्नी ने सुनील दत्त का वह लेटर भी दिया जो परेश रावल को जन्मदिन के खास मौके पर उनसे मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
परेश रावल ने आगे कहा कि 'संजू' की कहानी सुनने के दौरान और कई बार शूटिंग के दौरान सुनिल दत्त का साइन किया हुआ वह लेटर हमेशा अपने पास रखा। बता दें कि फिल्म में रणबीर कपूर और परेश रावल के अलावा अनुष्का शर्मा, मनीषा कोइराला, विक्की कौशल और दीया मिर्जा मुख्य भूमिकाी में हैं। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस अच्छी कमाई कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।