एशिया के सबसे बड़े धनकुबेर मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली कंपनी नेटवर्क 18 के सोनी एंटरटेनेमेंट नेटवर्क में विलय की संभावनाओं की खबरों के बीच नए साल में करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शन का एक तिहाई मालिकाना हक बिकने की खबर ने हिंदी फिल्म जगत को मंगलवार के दिन खूब छकाया। लोगों अडानी समूह के दफ्तरों से लेकर धर्मा प्रोडक्शंस के दफ्तर फोन खटकाते रहे और आखिर में खबर ये सामने आई कि धर्मा प्रोडक्शंस ने अपनी कंपनी की हिस्सेदारी किसी को भी प्रस्तावित नहीं की है।
2 of 5
karan johar
- फोटो : social media
मंगलवार मुंबई में तेजी से खबर फैली कि फिल्म निर्माता कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस ने अडानी ग्रुप के साथ हाथ मिला लिया है। अंबानी समूह के बाद अडानी ग्रुप के भी मनोरंजन जगत में आने पर लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही थी। लोग ये आंकलन लगा रहे थे कि धर्मा प्रोडक्शंस अगर अपने 30 फीसदी शेयर बेचेगा तो इससे करण जौहर को कितनी रकम हासिल होगी। लोग ये भी आंकलन करने लगे कि शायद करण जौहर का अब विदेश में बस जाने का ही इरादा हो। साल 2020 में करण जौहर की कंपनी ने अपने कई प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी नुकसान उठाया है।
3 of 5
अडानी ग्रुप के गौतम अडानी
- फोटो : amar ujala
खबरों में दावा किया गया कि अडानी ग्रुप ऊर्जा, कृषि, रियल एस्टेट, फाइनेंस, डिफेंस, आदि में निवेश करने के बाद मनोरंजन जगत में भी अपने पैर पसारने की जुगत में है। इसके लिए उन्होंने धर्मा प्रोडक्शंस के साथ हाथ मिलाने पर बातचीत शुरू की है। धर्मा प्रोडक्शंस फिल्म निर्माता कंपनियों में सबसे बड़े बैनरों में से एक है इसलिए अदानी ग्रुप ने इसी के साथ सौदा करने का मन बनाया। इस बारे में अदानी ग्रुप ने करण जौहर और धर्मा प्रोडक्शंस की टीम से चर्चा की शुरू की। दोनों कंपनियों की यह बातचीत फिलहाल निर्माणाधीन है।
4 of 5
आदित्य चोपड़ा और चंद्र प्रकाश द्विवेदी
- फोटो : फाइल
इन दावों को प्रसारित करने वाले फिल्म न्यूज पोर्टल पर सोमवार को भी दो खबरें ऐसी प्रसारित हुई थी जिनके चलते फिल्म जगत के लोग काफी गुस्से में दिखे थे। पहली खबर थी कि निर्देशक चंद्र प्रकाश द्विवेदी को उनकी निर्माणाधीन फिल्म ‘पृथ्वीराज’ से निकाल दिया गया है। निर्देशक ने इस पोर्टल का नाम लेकर खबर का बाकायदा खंडन जारी किया। दूसरी खबर में इंडियन एयरलाइंस अपहरण कांड पर बन रही वेब सीरीज का निर्देशक श्रीराम राघवन को बता दिया गया जबकि ऐसा है ही नहीं।
5 of 5
Karan Johar
- फोटो : social media
धर्मा प्रोडक्शंस के 30 फीसदी शेयरों की बिक्री की खबर आते ही इंडस्ट्री में हड़कंप मचा और लोगों ने कंपनी को फोन करने शुरू किए। कंपनी के सीईओ अपूर्व मेहता ने इसके बाद सोशल मीडिया एक बयान जारी करके इस खबर का खंडन किया। अपने पोस्ट में साफ अपूर्व ने कहा है कि इन खबरों में कोई भी सच्चाई नहीं है। यहां न तो कोई तथ्य को जांचा गया है और न ही परखा गया है। इसके साथ ही अपूर्व मेहता ने ये भी कहा कि ये गलत समाचार प्रकाशित करने वालों को चाहिए कि वह अपनी खबर में संशोधन करें।