कॉमेडियन कपिल शर्मा का शो द कपिल शर्मा इन दिनों टीआरपी रेटिंग में ऊंची लगा रहा है। शुरुआत में शो को कुछ खास पसंद नहीं किया गया लेकिन धीरे-धीरे दर्शक उनके साथ जुड़ते गए। अभी भले ही कपिल शर्मा अपने पुराने लय में लौटते दिख रहे हैं लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब वो डिप्रेशन के शिकार हो गए थे।
2 of 5
kapil sharma
- फोटो : social media
कपिल को अपनी कई गलतियों का आज भी अहसास है। मुंबई में एक इवेंट में पहुंचे कपिल शर्मा पुराने दिनों को याद करते हुए इमोशनल हो गए। कपिल ने कहा कि 'इंसान गलतियों से काफी कुछ सीखता है। मैंने भी अपनी गलतियों से सीखा है। साथ ही ये तय किया है कि अब इन गलतियों को दोबारा नहीं दोहराना है।'
3 of 5
kapil sharma
- फोटो : social media
कपिल ने आगे कहा कि 'उन सभी लोगों को शुक्रिया जो मेरे बुरे वक्त में मेरे साथ रहे। मैंने हमेशा वही बातें की हैं जिनमें मैं यकीन रखता हूं लेकिन अब मैं पहले से ज्यादा सतर्क रहता हूं। एक सेलिब्रिटी होने के नाते मुझ पर कई जिम्मेदारियां हैं। मैं पहले से ज्यादा मैच्योर हो गया हूं और फालतू की बातें करने से बचता हूं।'
4 of 5
kapil sharma
- फोटो : social media
इस दौरान कपिल शर्मा मीडिया पर निशाना साधने से नहीं चूके। उन्होंने कहा कि 'मुझे हर निगेटिव चीजों से डर लगता है क्योंकि आजकल वही सबसे ज्यादा बेची जाती है। मीडिया में आजकल जो खबरें छपती हैं उनमें सच्चाई कम ही होती है। कुछ लोगों को मेरे बारे में सबकुछ पता है और कुछ लोगों को कुछ भी नहीं पता है।'
5 of 5
kapil sharma
- फोटो : file photo
कपिल शर्मा का शो पिछले दिनों नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर चर्चा में था। पुलवामा हमले के बाद नवजोत सिंह सिद्धू के बयान ने काफी हंगामा खड़ा कर दिया था। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कपिल शर्मा के शो को बायकॉट करने का ट्रेंड भी चलाया। वहीं सिद्धू की जगह जज की कुर्सी पर अर्चना पूरन सिंह को देखा गया जिसके बाद ऐसे कयास लगाए जाने लगे कि सिद्धू को शो से हटा दिया गया हालांकि ना तो चैनल और ना ही कपिल शर्मा की ओर से ऐसा आधिकारिक ऐलान किया गया।