बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत हाल ही में कपिल शर्मा के शो 'द कपिल शर्मा शो' में नजर आईं। इस दौरान उन्होंने कपिल शर्मा के साथ खूब मस्ती की। कंगना यहां अपनी फिल्म ‘थलाइवी’ के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं। फिल्म में उन्होंने तमिलनाडु की पूर्व सीएम जयललिता का किरदार निभाया है। कपिल के शो में कंगना पहले भी कई बार जा चुकी हैं और वहां भी अपनी बिंदास बेधड़क बातों से सबके होश उड़ा चुकी हैं। कपिल शर्मा भी अपने मेहमानों के साथ मस्ती करने से पीछे नहीं हटते हैं। फिल्म के बारे में बात करते हुए कपिल शर्मा ने कहा कि उनकी पूरी टीम ने 'थलाइवी' का ट्रेलर देखा है जिसे सभी ने खूब पसंद किया है।
कंगना ने शो में कई बड़े खुलासे भी किए, जिसे सुनकर फैंस को यकीन नहीं हो रहा है। कपिल ने कंगना को उनका ही एक पुराना वीडियो दिखाया जब वो शाहिद के साथ फिल्म प्रमोट करने कपिल के शो में पहुंचीं थीं और कहा था कि सोशल मीडिया वही लोग चलाते हैं जो वेले यानि खाली होते हैं।
2 of 5
कपिल शर्मा, कंगना रणौत
- फोटो : सोशल मीडिया
इस पर कंगना ने कहा, 'जब मैंने ये कहा था तब मेरे पास बहुत काम था, लेकिन लॉकडाउन के दौरान मैं घर पर थीं और उसी वक्त मैंने ट्विटर ज्वाइन किया। लेकिन जैसे ही 2021 में ये लॉकडाउन खुला, ट्विटर ने मुझे बैन कर दिया। मैंने भी सोचा चलो बला टली, लेकिन उस दौरान मुझ पर हर दिन 200 से ज्यादा एफआईआर दर्ज हुआ करते थे, जिस वजह से ये सब हुआ।'
3 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Instagram
इस दौरान कंगना ने कहा, 'हां सोशल मीडिया पर वेले लोग ही रहते हैं। जब लॉकडाउन लगा था तो मैं भी खाली हो गई थी सोशल मीडिया पर आ गई फिर जब लॉकडाउन हटा तब तक ट्वीटर ने खुद ही मेरा अकाउंट डिलीट कर दिया'।
4 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Instagram/kanganaranaut
बता दें कि कंगना को ट्वीटर पर आए लगभग एक साल का ही वक्त हुआ था कि विवादित बयानों के चलते उन्हें लेकर काफी हंगामा मच गया और फिर ट्विटर ने उनका अकाउंट ही डिलीट कर दिया। इसके बाद कंगना अब फेसबुक, इंस्टाग्राम और कू एप का इस्तेमाल करती हैं।
5 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Instagram
वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना की फिल्म 'थलाइवी' को दर्शकों की अभी तक मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। इसके अलावा कंगना फिल्म 'धाकड़' और 'तेजस' में नजर आने वाली हैं। कंगना इमरजेंसी पर भी फिल्म बना रही हैं जिसमें वो इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी। उन्होंने इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की थीं।