इन दिनों कपिल शर्मा डिप्रेशन से गुजर रहे हैं । उनकी इस हालत का जिम्मेदार पिछले शो की क्रिएटिव मैनेजर प्रीति सिमोस और उनकी बहन नीति को बताया जा रहा है । गिन्नी से पहले प्रीति कपिल की गर्लफ्रेंड भी थीं । कपिल के नए शो को भी दर्शकों ने अच्छे रिव्यूज नहीं दिए हैं ।
{"_id":"5acd96eb4f1c1b583e8b477b","slug":"kapil-sharma-ex-manager-neeti-simoes-write-a-open-letter-for-him","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कपिल शर्मा की एक्स मैनेजर का ओपन लेटर, 'करीबियों और शराब ने तुम्हें ऐसा बना दिया'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कपिल शर्मा की एक्स मैनेजर का ओपन लेटर, 'करीबियों और शराब ने तुम्हें ऐसा बना दिया'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 11 Apr 2018 10:37 AM IST
विज्ञापन
कपिल शर्मा
Trending Videos
कपिल शर्मा
कपिल के दोस्त राजीव ढींगरा का कहना है कि कपिल की जिंदगी में गिन्नी के आ जाने से प्रीति काफी नाराज हैं, इसलिए वो कपिल को बर्बाद करने में लगी हैं। इसके चलते कपिल ने प्रीति, नीति और पत्रकार विक्की लालवानी के खिलाफ 25 लाख रुपए वसूलने को लेकर केस भी दर्ज करवाया है ।
कपिल शर्मा
अब नीति ने अपने टि्वटर अकाउंट के जरिए कपिल शर्मा के लिए एक ओपन लेटर लिखा है । इसमें उन्होंने कहा है कि हम तो कपिल की फिक्र करते हैं । कपिल की इस हालत के जिम्मेदार उनके आसपास के लोग ही हैं ।
A Message for u from the heart @KapilSharmaK9 #kapilsharma pic.twitter.com/7Rg0l5EgrQ
— Neetisimoes (@neetisimoes) April 10, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
कपिल शर्मा
उन्होंने लिखा, '4-5 दिनों से काफी लोग हम पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं हालांकि इन आरोपों में कोई भी सच्चाई नहीं है। ये बात तुम अच्छे से जानते हो। तुमने कई बार हमें फोन और मैसज करके मदद मांग चुके हो । यहां तक कि पिछले महीने तुम हमारे घर पर भी आए थे ।'
विज्ञापन
कपिल शर्मा
'मेरी फैमिली को तुम्हारी इस हालत को देख काफी दुख हुआ था। तुम घर वापस गए और किसी प्रेशर के कारण फिर से गायब हो गए। अब हमारे पास तुम्हारी मदद करने का कोई रास्ता नहीं बचा। मुझे पता है कि जो भी तुमने हमपर आरोप लगाए हैं वे शराब या आसपास मौजूद लोगों के बहकावे में लगाए हैं।