बॉलीवुड की बिंदास और बेबाक अभिनेत्री कंगना रणौत अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में कंगना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ बोल्ड तस्वीरें साझा की थीं जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल होने लगीं। इन तस्वीरों को देखने के बाद कई यूजर्स ने उनकी तारीफ की तो बहुत से लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया। लेकिन कंगना ने अब मोनोकनी में तस्वीर साझा कर ट्रोलर्स को करारा जवाब दे दिया है।
कंगना की ये तस्वीरें बुडापेस्ट के वॉटर पार्क की हैं। जहां वो अपनी बहन के बेटे पृथ्वी के साथ मस्ती करती दिख रही हैं। कंगना इन तस्वीरों में काफी सुंदर लग रही हैं लेकिन यूजर्स उन्हें संस्कृति के नाम पर ट्रोल कर रहे हैं। ट्रोलर्स का कहना है कि दूसरों को फटी जींस पहनने पर ज्ञान देने वालो में इस तरह के कपड़े अच्छे नहीं लगते हैं।
2 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : इंस्टाग्राम
इन तस्वीरों को साझा करते हुए कंगना लिखती हैं कि वह वॉटर पर्सन नहीं हैं, लेकिन भांजे के साथ उन्हें काफी एन्जॉय किया। कंगना का ये अवतार फैंस को हैरान कर रहा है। कंगना को अक्सर साड़ी व सलवार-सूट में ही देखा जा रहा था, लेकिन बीते कई दिनों से एक बार फिर कंगना का पुराना बोल्ड बाला वाला अवतार देखने को मिला और इस वजह से उन्हें लोगों के गुस्से का शिकार भी होना पड़ रहा है।
3 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Instagram/kanganaranaut
एक यूजर ने लिखा भारतीय नारी का चोला उतार कर ये जो पहना है न दीदी उस पोशाक से पता चल रहा है कि राजकुंद्रा की फिल्म साइन कर चुकी हो। एक ने लिखा, इतना विरोध होने बावजूद आपके कपड़े धीरे धीरे हर तस्वीर में कम होते चले जा रहे हैं आखिर खुद को कहां ले जाना चाह रही हो।
4 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Instagram/kanganaranaut
एक यूजर ने लिखा, 'आप ने तो दो दिन मे दो पोस्ट करके आपकी बनी बनाई छवि खराब कर दी। देश को आपके ऊपर गर्व महसूस होता था आपको बॉलीवुड की शेरनी कहा जाता था और आपने इस प्रकार के वस्त्र पहनकर फोटो डालकर वो सभी मान सम्मान को खो दिया हमें आपसे ऐसी उम्मीद नहीं थी।'
5 of 5
कंगना रणौत
- फोटो : Instagram
वर्कफ्रंट की बात करें तो कंगना फिल्म धाकड़ में एजेंट अग्नि का रोल प्ले करते नजर आएंगी। इन दिनों वह धाकड़ की शूटिंग पूरी कर बुडापेस्ट में एनज्वॉय कर रही हैं। इसके अलावा वो 'तेजस' फिल्म में भी नजर आने वाली हैं। साथ ही उनकी फिल्म 'थलाइवी' जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में वो जयललिता के किरदार में नजर आएंगी।