अक्सर लाइमलाइट में बने रहने वालीं कंगना रणौत ने हाल ही में अपने कोरोना निगेटिव होने की खबर दी थी। मालूम हो कि कंगना आठ मई को संक्रमित पाई गई थीं और घर में ही पृथकवास में रह रही थीं। वहीं, कंगना बीते दिन मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं थीं। कंगना का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। कंगना अक्सर अपने बेबाक बोल की वजह से चर्चा में रहती हैं। ऐसे में उनका एक कदम भी सुर्खियों में आ जाता है। अब एक्ट्रेस अपने घर मनाली पहुंच चुकी हैं। एक्ट्रेस ने घर पहुंचते ही सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर को साझा की है। इस तस्वीर में कंगना पहाड़ों और वादियों के बीच बैठी हुई हैं और उनकी मां बालों में चंपी कर रही हैं। कंगना ने फोटो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'सारी दुनिया के सुख एक तरफ़, मां की गोद एक तरफ !!'
मां बेटी का प्यार: घर पहुंचते ही कंगना रणौत ने साझा की खूबसूरत तस्वीर, लिखा- 'दुनिया के सुख एक तरफ और मां की गोद एक तरफ'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Fri, 21 May 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
