बॉलीवुड की 'क्वीन' कही जाने वालीं कंगना रनौत का जन्म 23 मार्च 1987 को हिमाचल प्रदेश के भाम्बला में हुआ था। कंगना हमेशा से अपनी जिंदगी में काफी बेबाक रही हैं। करियर की बात हो या रिलेशनशिप की कंगना ने हमेशा उन पर खुलकर बात की है। आज कंगना के जन्मदिन पर हम आपको बताते हैं उनके विवादित रिलेशनशिप के बारे में।
2 of 6
adhyayan suman, kangana ranaut
- फोटो : social media
कंगना रनौत, शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन के साथ अफेयर को लेकर खूब चर्चा में रहीं। साल 2016 में कंगना से ब्रेकअप के बाद अध्ययन सुमन ने बेहद गंभीर आरोप लगाए थे। अध्ययन ने बताया कि 'राज-2 की शूटिंग के दौरान हम करीब आए। तब मैं सिर्फ 20 साल का था। कंगना का व्यवहार कई बार मुझसे बहुत अजीब रहा। कई मौकों पर उसने मुझे गालियां दीं।'
3 of 6
Kangana Ranaut
- फोटो : file photo
कभी एक दूसरे के साथ प्यार-मोहब्बत की कसमें खाने वाले कंगना रनौत और ऋतिक रोशन अब एक दूसरे को देखना तक पसंद नहीं करते। कहा तो यहां तक जाता है ऋतिक रोशन के तलाक के पीछे की वजह भी को-स्टार से नजदीकियां थीं। कंगना ने कई मौकों पर कहा कि ऋतिक के साथ उनका अफेयर रहा। मगर ऋतिक ने हमेशा इस तरह के संबंध से इनकार किया। इस अफेयर को लेकर मीडिया में काफी हंगामा रहा। यही नहीं एक दूसरे के मेल भी लीक किए गए थे जो खूब सुर्खियां बटोरने में कामयाब रहीं।
4 of 6
Kangana Ranaut
- फोटो : file photo
ऋतिक रोशन से अलग होने के बाद कंगना कई बार ब्रिटिश एक्टर निकोलस लैफर्टी के साथ देखी गईं। दोनों की इस तरह नजदीकियों को देखकर यह कयास लगाए जाने लगे कि एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, हालांकि जल्द ही इनके अलग होने की खबर भी आ गई।
5 of 6
kangana ranaut
- फोटो : file photo
अजय देवगन और कंगना ने फिल्म वंस अपॉन ए टाइम की। इस फिल्म के बाद दोनों के अफेयर की खबरें उड़ीं। हालांकि जल्द ही ये रिश्ता खत्म हो गया। एक इंटरव्यू में कंगना ने कहा था कि शादीशुदा एक्टर के साथ रिलेशनशिप में जाना उनकी भूल थी हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया था।