साउथ सुपरस्टार और भारतीय फिल्मों के बड़े नाम कमल हासन के पिछले दिनों दिए एक बयान को लेकर अखिल भारतीय हिंदू महासभा उनपर आक्रामक हो चुकी है। महासभा ने शुक्रवार को एक अजीबोगरीब बयान देते हुए कहा कि, 'कमल हासन और उनके जैसे बाकी लोगों को जान से मार देना चाहिए'। दरअसल हासन ने कहा था कि दक्षिणपंथी लोग किसी भी हाल में हिंदू आतंकवाद से इनकार नहीं कर सकते हैं।
उनके इसी बयान को लेकर अब हिंदू महासभा के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा ने आक्रामक रुख अपनाते हुए कहा, ‘कमल हासन और उनके जैसे बाकी लोगों को गोली मार देना चाहिए या फिर फांसी पर लटका देना चाहिए, ताकि वे लोग कुछ सबक सीख सकें। कोई भी व्यक्ति जो हिंदू धर्म से संबंध रखने वालों के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करता है उसे तो इस पावन धरती पर रहने का कोई अधिकार ही नहीं होना चाहिए और अपशब्दों के बदले में मौत की सजा देनी चाहिए'।
महासभा के मेरठ अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ने कमल हासन की फिल्मों का बहिष्कार करने को कहा है। बकौल अभिषेक, ‘पार्टी के सभी सदस्य कमल हासन और उनके परिवार के किसी भी सदस्य की सभी फिल्मों का बहिष्कार करेंगे। यहां तक कि सभी भारतीयों को ऐसा करना चाहिेए। जो भी व्यक्ति हिंदुओं का अपमान करता है उसे माफ नहीं किया जाएगा।’
वाराणसी की एक स्थानीय अदालत ने अभिनेता कमल हासन के खिलाफ हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं को कथित रूप से आहत करने वाली टिप्पणी के खिलाफ एक शिकायत पर शनिवार को सुनवाई करते हुए मामला दर्ज करने का आदेश दिया है।
5 of 5
'विश्वरूपम' के एक सीन में कमल हासन
आपको बता दें कि दक्षिणपंथी राजनीति करने वालों पर सीधा निशाना साधते हुए 62 वर्षीय कमल हासन ने कहा था कि पहले दक्षिणपंथी हिंदू लोग हिंसा में शामिल नहीं होते थे, वे अपने विरोधियों का तर्कों के आधार पर विरोध करते हुए शास्त्रार्थ करते थे। हासन ने कहा, 'अब उन्होंने हिंसा फैलाना शुरू कर दिया है।' कमल हसन ने ये बातें एक तमिल मैगजीन Ananda Vikatan में अपने लेख में लिखी हैं।