अभिनेता कमल हासन की गिनती साउथ सिनेमा के अलावा बॉलीवुड के भी दिग्गज कलाकारों की लिस्ट में होती है। उन्होंने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में अभिनय किया और भारतीय सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई। कमल हासन ने कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है। सात नवंबर को जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनसे जुड़ी खास बातें बताते हैं।
2 of 5
कमल हासन
- फोटो : Twitter
कमल हासन शानदार कलाकार होने के अलावा बेहतरीन निर्देशन, स्क्रीन राइटर, प्लेबैक सिंगर और भरतनाट्यम के ट्रेंड डांसर भी हैं। उन्होंने सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत बाल कलाकार के तौर की थी। उनकी पहली फिल्म 'कलाथुर कन्नमा' थी। यह तमिल फिल्म साल 1960 में आई थी। इसके बाद कमल हासन ने साउथ की कई फिल्मों में बाल कलाकार के तौर पर काम किया और खूब नाम कमाया।
3 of 5
कमल हासन (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
बतौर मुख्य अभिनेता कमल हासन की डेब्यू फिल्म 'अरंगेट्रम' थी। यह फिल्म 1973 में रिलीज हुई थी। कमल हासन ने हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम भाषा की कई फिल्मों में अभिनय किया। उनकी मुख्य अभिनेता के तौर पर बॉलीवुड डेब्यू फिल्म 'एक दूजे के लिए' थी। यह फिल्म साल 1981 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में कमल हासन के साथ अभिनेत्री रति अग्निहोत्री मुख्य भूमिका में थीं। दर्शकों ने फिल्म 'एक दूजे के लिए' को खूब पसंद किया था।
4 of 5
कमल हासन
- फोटो : Facebook
भारतीय सिनेमा में अपने खास योगदान के लिए कमल हासन को पद्मश्री और पद्मभूषण पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा उन्होंने अपनी फिल्मों के लिए कई शानदार पुरस्कार हासिल किए हैं। कमल हासन फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी चर्चा में रहे हैं। उन्होंने दो शादियां की थीं। कमल हासन ने पहली शादी मशहूर डांसर वाणी गणपति से साल 1978 में की थी, लेकिन इन दोनों का रिश्ता केवल 10 साल तक चला और दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए।
5 of 5
कमल हासन
- फोटो : file photo
वाणी गणपति से तलाक से पहले कमल हासन की जिंदगी में अभिनेत्री सारिका आईं। कमल हासन और सारिका ने कई फिल्मों में साथ काम भी किया और देखते ही देखते दोनों में प्यार हो गया। जब वाणी को कमल और सारिका के रिश्ते के बारे में पता चला तो उन्होंने अभिनेता से तलाक ले लिया। इसके बाद कमल हासन और सारिका ने साल 1988 में शादी कर ली। इन दोनों की दो बेटियां अभिनेत्री श्रुति और अक्षरा हासन हैं। फिल्मों के अलावा कमल हासन राजनीति में भी सक्रिय रहते हैं। उनकी राजनीतिक पार्टी का नाम मक्कल निधि मय्यम है।
पढ़ें: मीरा नायर के बेटे ने अमेरिका की राजनीति में बनाया इतिहास, जीती न्यूयॉर्क स्टेट असेंबली सीट