कमाल अमरोही का नाम शानदार फिल्म मेकर्स की लिस्ट में लिया जाता है। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में जन्मे इस कलाकार ने हिंदी सिनेमा को महल, पाकीजा, रजिया सुल्तान जैसी कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। कमाल सिर्फ फिल्म मेकर ही नहीं बल्कि लेखक भी कमाल के थे। इंडस्ट्री में कमाल अमरोही की जितनी चर्चा फिल्मों को लेकर में रहीं उतनी ही उनकी निजी जिंदगी भी लोगों के बीच छाई रही। आज कमाल अमरोही की बर्थ एनिवर्सरी है तो चलिए उनके जन्मदिन के इस अवसर पर उनसे जुड़ी कुछ बातें जानते हैं-
2 of 4
कमाल अमरोही, मीना कुमारी
- फोटो : सोशल मीडिया
17 जनवरी 1918 को जन्मे कमाल साहब की जिंदगी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है। कमाल और मीना कुमारी की प्रेम कहानी से तो हर कोई वाकिफ है। कहते हैं मीना कुमारी की शादी भले ही कमाल अमरोही से हुई थी, लेकिन शादी के बाद काम करने को लेकर कमाल ने मीना के सामने कुछ शर्तें रखी थीं। जैसे कि उन्हें शाम होते ही घर आना होगा, साथ ही उनके मेकअप रूम में सिर्फ स्टाफ की ही एंट्री होगी।
इसे भी पढ़ें- Rajkumar Santoshi EXCLUSIVE: ‘गोडसे की आवाज जनता तक पहुंचनी चाहिए, गुटखा बेचने वाले देश के हीरो नहीं हो सकते'
3 of 4
मीना कुमारी, धर्मेंद्र
- फोटो : सोशल मीडिया
इन बंदिशों के बीच एक बार मीना कुमारी की मुलाकात धर्मेंद्र के साथ हुई। उस वक्त धर्मेंद्र नए-नए थे। खबरों के अनुसार दोनों के बीच जल्द नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। तभी धर्मेंद्र और मीना कुमारी का एक फोटो वायरल हो गया। इस फोटो में मीना कुमारी तकिया लिए धर्मेंद्र के साथ खड़ी नजर आ रहीं थीं। कहा जाता है कि इस फोटो को देख कमाल अमरोही ने मीना कुमारी को तलाक दे दिया था।
कमाल अमरोही से तलाक के बाद एकबार फिर मीना और धर्मेंद्र के रिश्ते की खूब चर्चा होती थी। दोनों के अफेयर की भी खूब खबरें छपा करती थीं। हालांकि बाद में दोनों इस से निकलकर अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए थे। लेकिन कमाल अमरोही के दिल में हमेशा यह कसक रही कि मीना कुमारी धर्मेंद्र को प्यार करती थीं। कहते हैं कि इसका बदला कमाल अमरोही ने धर्मेंद्र से ले लिया था। दरअसल कमाल अमरोही के निर्देशन में बनी फिल्म रजिया सुल्तान में धर्मेंद्र के साथ हेमा मालिनी थीं। कमाल ने एक शॉट के लिए धर्मेंद्र का मुंह काला करवाया और सीन शूट किया। लोगों का कहना है कि इसकी कोई जरूरत नहीं थी। कमाल ने बस धर्मेंद्र की वजह से मीना को मिली तकलीफों के कारण ऐसा किया था।