साउथ सिनेमा और बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री काजल अग्रवाल की शादी की चर्चा काफी समय से हो रही है। वह किससे और कब शादी करने वाली हैं, इस बात का भी खुलासा हो गया है। काजल अग्रवाल साउथ फिल्मों की शानदार अभिनेत्री हैं। वह अजय देवगन की फिल्म सिंघम से काफी मशहूर हुई थीं। वह कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
Kajal Aggarwal Marriage: जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं काजल अग्रवाल, इस शख्स को बनाएंगी अपना जीवनसाथी
काजल अग्रवाल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी शादी की तारीख का खुलासा किया है। उन्होंने एक नोट साझा किया है। जिसमें काजल ने बताया है कि वह इस महीने की 30 तारीख को शादी करने वाली हैं। उन्होंने नोट में लिखा, 'मैंने कहा था हां, यह बताते हुए मुझे काफी खुशी हो रही है कि मैं गौतम किचलू से 30 अक्टूबर को मुंबई में शादी करने वाली हूं।'
अभिनेत्री ने आगे लिखा, 'यह एक छोटे पारिवारिक समारोह में होगा। इस महामारी ने निश्चित रूप से हमारी खुशियों को सादगी से भर दिया है, लेकिन हम साथ में अपनी जिंदगी शुरू करने को लेकर काफी उत्साहित हैं और जानते हैं कि आप सब भी हमारी खुशियों के लिए बेहद खुश हो रहे होंगे। इस अद्भुत शुरुआत के लिए हमें आपका आशीर्वाद चाहिए। मैं अभी भी वह सब करती रहूंगी, जिसमें मुझे सबसे अधिक आनंद आता है, लोगों का मनोरंजन करना, लेकिन अब इसके मायने और उद्देश्य बदल जाएंगे। आपके अंतहीन सहारे के लिए शुक्रिया।'
A post shared by Kajal Aggarwal (@kajalaggarwalofficial) on
खबर हैं कि काजल के होने वाली पति गौतम किचलू एक एंटरप्रेन्योर इंटीरियर डिजाइनर हैं। जानकारी के मुताबिक कागल अग्रवाल और गौतम किचलू की शादी का समारोह मुंबई में दो दिन का रहेगा। इसमें इन दोनों परिवारों के कुछ खास करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल होंगे। काजल की यह शादी लॉकडाउन खत्म होने के बाद एक बड़ी शादी साबित होने वाली है।
काजल अग्रवाल से पहले इस लॉकडाउन में अभिनेता नितिन और राणा डग्गुबाती भी शादी कर चुके हैं लेकिन यह शादियां कोरोना वायरस की वजह से इतनी धूमधाम से नहीं हो सकीं। अब जब माहौल लोगों के थोड़ा आदत में आ चुका है तो इस शादी के ठीक ठाक ढंग से होने के आसार हैं। काजल बहुत ही जल्द कमल हासन की फिल्म 'इंडियन 2' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा काजल के पास दलकीर सलमान और अदिति राव हैदरी की फिल्म 'हे सिनामिका' भी है।
पढ़ें: Mirzapur Season 2 Trailer: फिर छिड़ी गंदी बात गाली, गोली और मिर्जापुर की, इसलिए लगेगी सीढ़ी