बॉलीवुड एक्ट्रेस काजल अग्रवाल इन दिनों अपने पति के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी इंजॉय कर रही हैं। काजल अग्रवाल अपने पति गौतम किचलू के साथ हिमाचल में छुट्टियां मना रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने पति के साथ साल 2021 का बड़े ही खास अंदाज में स्वागत किया है। सिंघम गर्ल आए दिन अपने पति के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर रही हैं जिसे फैंस काफी पसंद करते हैं। हाल ही में काजल ने एक बेहद ही प्यारी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है जिस पर फैंस खूब प्यार लूटा रहा हैं।
बर्फीली वादियों में पति गौतम संग रोमांटिक हुईं काजल अग्रवाल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खूबसूरत तस्वीर
काजल अपनी मुस्कान से हर किसी का दिल जीत लेती हैं। उनकी इस तस्वीर में भी एक बेहद प्यारी सी मुस्कान दिख रही है जो हर किसी को उनका दीवाना बना रही है। वायरल फोटो में एक्ट्रेस ने पिंक कलर की जैकेट और एंकल साइज बूट पहना हुआ है जिसमें वो बेहद स्टाइलिश नजर आ रही हैं। वहीं गौतम उन्हें पीठ पर लटकाए दिख रहे हैं।
View this post on Instagram
फैंस को इस कपल की ये प्यारी तस्वीर काफी पसंद आ रही है और लोग इस पर दिल खोलकर कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि इन तस्वीरों के साथ काजल ने अपने पिछले साल का अनुभव भी शेयर किया है। काजल ने लिखा, 'पिछला साल हम सभी के लिए काफी मुश्किल भरा था। लगातार घर बैठना मुश्किल हो गया था, लेकिन दूसरी तरफ साल 2020 ने हमें अपने परिवार का महत्व समझाया है इसलिए हमें इसे भूलना नहीं चाहिए और हमें इसे आशीर्वाद की तरह याद रखना चाहिए'।
View this post on Instagram
बता दें कि काजल फिल्मों में एक्टिंग करने के अलावा अब एक इनवेस्टर भी बन गई है। शादी के तुरंत बाद ही काजल ने बिजनेस वुमन बनने का रास्ता चुना है। काजल अग्रवाल ने ओकी गेमिंग नाम की कंपनी में 15 परसेंट हिस्सा खरीदा है। ओकी गेमिंग मुंबई की एक गेमिंग कंपनी है।
गौरतलब है कि फिल्मों से काफी समय से दूर रहने वाली एक्ट्रेस काजल ने अचानक अपनी शादी की खबरों की जानकारी देकर फैंस को हैरान कर दिया था। काजल ने करोड़पति बिजनेमैन गौतम किचलू से 6 अक्टूबर को शादी रचाई थी। इसके बाद वो मालदीव में हनीमून मनाने के लिए गई थीं। काजल अपने पति के साथ अक्सर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं जिसे फैंस काफी पसंद करते हैं।