फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज परदे पर उतरेंगे 'कबीर सिंह' से लेकर अनुभव सिन्हा को मिली धमकी तक, बॉलीवुड की 5 बड़ी खबरें

Fri, 21 Jun 2019 11:08 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 21 Jun 2019 11:08 AM IST
विज्ञापन
kabir singh release to celebes aasan during yoga day here top news
kabir singh poster and shilpa shetty - फोटो : social media

बॉक्स ऑफिस पर 'कबीर सिंह' रिलीज


बॉक्स ऑफिस पर इस शुक्रवार शाहिद कपूर और कियारा अडवाणी की फिल्म कबीर सिंह रिलीज हो गई है। फिल्म के ट्रेलर को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था ऐसे में अनुमान है कि बॉक्स ऑफिस पर ये कलेक्शन के कई रिकॉर्ड तोड़ेगी।बता दें कि कबीर सिंह तेलगू सुपरहिट फिल्म अर्जुन रेड्डी की हिंदी रीमेक है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कबीर सिंह का बजट 30 करोड़ है।

Trending Videos
kabir singh release to celebes aasan during yoga day here top news
kareena kapoor - फोटो : social media

करीना कपूर का वीडियो लीक
बॉलीवुड डीवा करीना कपूर टीवी की दुनिया में डेब्यू करने वाली हैं। जल्द ही वो रियलिटी शो डांस इंडिया डांस सीजन 7 में दिखाई देंगी। निश्चित रूप से करीना के फैंस उन्हें टीवी शो जज करते हुए देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। करीना लंदन से लौट आई हैं लेकिन लंदन में छुट्टियां बिताने से पहले ही वो शो का एक एपिसोड शूट करके गई थीं। अब शो से कुछ फुटेज लीक हो गए हैं।

kabir singh release to celebes aasan during yoga day here top news
Shilpa Shetty - फोटो : twitter
बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने किया योग
दुनियाभर में आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। देशभर में करोड़ों लोग अलग-अलग जगहों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। इस मौके पर बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज ने योग करते हुए तस्वीरें शेयर की हैं।

पढ़ें:- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: हजारों लोगों के साथ शिल्पा ने मुंबई में किया योग, उर्मिला भी नहीं रहीं पीछे
विज्ञापन
विज्ञापन
kabir singh release to celebes aasan during yoga day here top news
kapil sharma show - फोटो : social media

टीआरपी रेटिंग्स में कपिल शर्मा को नुकसान
टीवी के इस हफ्ते की टीआरपी रेटिंग्स आ गई है। इस बार शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा को जबरदस्त फायदा मिला है। वहीं कपिल शर्मा के शो को नुकसान उठाना पड़ा है और टॉप 5 लिस्ट से बाहर हो गया है। एकता कपूर का मोस्ट पॉपुलर शो कुंडली भाग्य इस बार भी नंबर वन पर बना हुआ है।  

विज्ञापन
kabir singh release to celebes aasan during yoga day here top news
Article 15 - फोटो : file photo
अनुभव सिन्हा को करणी सेना की धमकी!
आयुष्मान खुराना की आने वाली फिल्म आर्टिकल 15 के ट्रेलर को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म सभी को बराबरी का दर्जा देने की बात कहती है। आर्टिकल 15 उत्तर प्रदेश के बंदायूं में घटी एक सत्य घटना से प्रेरित है। अब ऐसा लग रहा है अनुभव सिन्हा के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म मुसीबतों में घिर सकती है। डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक, अनुभव सिन्हा ने बताया कि परशुराम सेना और करणी सेना की ओर से उन्हें धमकियां मिली हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed