{"_id":"612727ab8ebc3e7a1b25427e","slug":"kabir-khan-says-mughals-were-the-original-nation-builders","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बयान: कबीर खान बोले- मुगल असली राष्ट्र-निर्माता थे, उन्हें गलत तरीके से पेश किया जा रहा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बयान: कबीर खान बोले- मुगल असली राष्ट्र-निर्माता थे, उन्हें गलत तरीके से पेश किया जा रहा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 26 Aug 2021 11:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
मुगल साम्राज्य, कबीर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म निर्माता कबीर खान (Kabir Khan) ने 2006 में जॉन अब्राहम की फिल्म काबुल एक्सप्रेस से अपना करियर शुरू किया था। तब से लेकर अब तक कबीर खान ने बजरंगी भाईजान, एक था टाइगर जैसी हिट फिल्मों का निर्माण किया। हाल ही में कबीर खान ने देश में मुगलों पर हो रही राजनीति पर बयान दिया है। कबीर खान का मानना है कि मुगल असली राष्ट्र-निर्माता (Mughals were the original nation-builders) थे।' हालांकि ये लंबी बहस का विषय है।
कुछ ऐसा था मुगल साम्राज्य
मुगल साम्राज्य (1526) की स्थापना बाबर ने पानीपत की पहली लड़ाई में इब्राहिम लोदी को हराकर की थी। अधिकतर मुगल शासक तुर्क और सुन्नी मुसलमान थे। बाबर का उत्तराधिकारी हुमायूं हुआ। उसके बाद अकबर आया, उसके बाद उसका पुत्र जहांगीर, उसके बाद शाहजहां और फिर औरंगजेब था। अंतिम मुगल शासक बहादुर शाह जफर थे। औरंगजेब को क्रूर शासक के तौर पर जाना जाता है। उसने राजगद्दी हथियाने के लिए अपने पिता शाहजहां को कैद करा दिया था। इतिहासकार कहते हैं कि औरंगजेब ने अपने शासनकाल में हिंदुस्तान की जनता पर क्रूरतम अत्याचार किए। वहीं दूसरी तरफ मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर की हिंदुस्तान से मोहब्बत को कौन नहीं जानता।
2 of 5
कबीर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
कबीर खान ने एक इंटरव्यू में कहा है, ‘मुझे इस तरह की फिल्में बहुत परेशान करती हैं क्योंकि ये सब ये पॉपुलर सोच को ध्यान में रखकर बनाई जा रही हैं। मेरा मानना है किसी भी चीज को दिखाने का सबका अलग नजरिया हो सकता है लेकिन जब आप मुगलों को गलत दिखाना चाहते हैं तो उसे बताइए कि आखिर वो गलत कैसे थे।
3 of 5
कबीर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
कबीर खान ने आगे कहा, अगर आपने इतिहास पढ़ा है तो ये समझना मुश्किल होगा कि आखिर उन्हें विलेन के तौर पर क्यों दिखाया जा रहा है। मुझे लगता है कि वो (Mughals) लोग तो असली राष्ट्र-निर्माता थे और उन्हें हत्यारा किस आधार पर दिखाया जा रहा है। इसपर एक खुली बहस होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कबीर खान
- फोटो : ani
कबीर खान ने आगे कहा, ‘अब सबसे आसान तरीका है मुगलों को और मुस्लिम शासकों को बुरा दिखाना। ये सब बहुत परेशान करने वाला है। हालांकि ये मेरे निजी विचार हैं और मैं एक बहुत बड़े समुदाय के लिए नहीं बोल सकता, लेकिन हां मैं फिल्मों में इस तरह की चीजों से परेशान हूं।'
विज्ञापन
5 of 5
रणवीर सिंह, बोमन ईरानी और कबीर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
‘न्यूयॉर्क’, ‘एक था टाइगर’ और ‘बजरंजी भाईजान’ जैसी फिल्में बना चुके कबीर खान ने अपने करियर की शुरुआत एक डॉक्यूमेंट्री फिल्ममेकर के तौर पर की थी। जल्द ही वो रणवीर सिंह के साथ 83 लेकर आने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।