बॉलीवुड सितारों की आलीशान और सफल जिंदगी देखकर अक्सर लोगों के मन में ये ही ख्याल आता है कि इन्हें किसी बात का गम नहीं होगा। हालांकि बॉलीवुड के बहुत से सितारे ऐसे हैं जिनके जीवन में एक से बड़ा एक दुख आया और उस दुख ने उन्हें तोड़ भी दिया। आज आपको बताते हैं ऐसे ही एक बड़े दर्द से गुजरने वाले एक्टर कबीर बेदी के बारे में जिनकी जिंदगी में तब तुफान आ गया जब उनके बेटे ने आत्महत्या कर ली और वो कुछ कर नहीं पाए।
कबीर बेदी के बेटे सिद्धार्थ ने महज 26 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली थी। अपने बेटे के शव को कंधा देते हुए कबीर उस दिन बिल्कुल टूट गए थे। एक इंटरव्यू में कबीर बेदी ने इस बात का भी खुलासा किया था कि वो अपने बेटे के आत्महत्या की बात जानते थे, लेकिन वो उसे रोक नहीं पाए। ये दर्द आज तक उनके दिल में तीर की तरह चुभता है।
3 of 6
kabir bedi
- फोटो : Social Media
इंटरव्यू में कबीर ने बताया कि, 'मुझे पता था कि मेरा बेटा आत्महत्या करने वाला है, लेकिन मैं उसे बचा नहीं पाया। मेरे बेटे ने इंफॉर्मेंशन टेक्नॉलॉजी से ऑनर्स किया था। इसके बाद वो मास्टर डिग्री की पढ़ाई के लिए नॉर्थ कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी चला गया था। वहीं से उसकी जिंदगी बदल गई थी'।
कबीर ने बताया कि, 'पढ़ाई के दौरान ही सिद्धार्थ डिप्रेशन में चला गया था। उसका डिप्रेशन बढ़ता ही जा रहा था और उसे सिजोफ्रेनिया जैसी गंभीर बीमारी हो गई थी। मैंने उसका इलाज करवाया लेकिन दवाइयां उसे ठीक नहीं कर पाईं। मेरा ये ही प्रयास रहता कि मैं अपने बेटे के हर दिन को पॉजिटिव बना सकूं, लेकिन उसकी बीमारी बढ़ती ही जा रही थी। वो खुद अपनी बीमारी के बारे में सर्च करता रहता था'।
कबीर ने कहा कि, 'एक दिन सिद्धार्थ ने मुझसे कहा था कि उसे सुसाइड के ख्याल आ रहे हैं। मैं ये सारी बातें सुनकर हैरान रह गया था। मैं समझ गया था कि मुझे उसे ठीक करने के लिए और ज्यादा प्रयास करना होगा और मैं इसी कोशिश में जुट गया। उसे कुछ भी अच्छा नहीं लगता था। ना वो टीवी देखता और नहीं नौकरी करना चाहता था'।