{"_id":"663a3d573f9fca011601fad8","slug":"jolly-llb-3-huma-qureshi-to-play-role-of-pushpa-pandey-actress-shared-update-deets-inside-2024-05-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jolly LLB 3: अक्षय के साथ पर्दे पर फिर जमेगी हुमा की जोड़ी, जॉली एलएलबी 3 में हुई 'पुष्पा पांडे' की वापसी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Jolly LLB 3: अक्षय के साथ पर्दे पर फिर जमेगी हुमा की जोड़ी, जॉली एलएलबी 3 में हुई 'पुष्पा पांडे' की वापसी
अक्षय कुमार और अरशद वारसी अभिनीत फिल्म जॉली एलएलबी 3 इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। बीते कुछ समय से फिल्म के शूटिंग सेट से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इस बीच इस फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
अब इस फिल्म में हुमा कुरैशी की आधिकारिक रूप से एंट्री हो गई है। इस बात की जानकारी अभिनेत्री ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है।
3 of 5
हुमा कुरैशी
- फोटो : इंस्टाग्राम
हुमा ने अपने खूबसूरत फोटोज के साथ कैप्शन में लिखा, "पुष्पा पांडे वापस आ चुकी है और गुलाबी ड्रेस में बहुत सुंदर लग रही है।" साथ ही, पोस्ट में अभिनेत्री ने बताया है कि यह तस्वीरें अक्षय कुमार ने क्लिक की हैं।
इससे पहले अक्षय कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसमें खिलाड़ी कुमार शूटिंग सेट पर धूप में विटामिन डी लेते हुए नजर आए थे। वहीं, शूटिंग शुरू करते ही अक्षय ने एक मजेदार प्रोमो वीडियो भी फैंस के साथ साझा किया था। इसमें वे और अरशद अपना परिचय देते हुए नजर आए थे।
विज्ञापन
5 of 5
अरशद वारसी, अक्षय कुमार
- फोटो : यूट्यूब
जॉली एलएलबी फ्रैंचाइजी की पहली फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी, जिसमें अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला प्रमुख भूमिकाओं में थे। वहीं, 2017 में आए इसके सीक्वल में अक्षय कुमार और हुमा कुरैशी एक साथ पर्दे पर दिखे थे। दर्शकों को दोनों ही फिल्में बहुत पसंंद आई थीं। वर्क फ्रंट की बात करें तो हुमा इन दिनों छोटे पर्दे के शो 'मैडनेस मचाएंगे' में नजर आ रही हैं। सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले इस कार्यक्रम में वे बतौर जज नजर आती हैं।
Imtiaz Ali: क्या शाहिद-करीना के ब्रेकअप से जब वी मेट की शूटिंग पर पड़ा था असर? इम्तियाज अली ने किया खुलासा
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।