यशराज फिल्म्स की फिल्म ‘धूम’ में 17 साल पहले विलेन का किरदार निभाने वाले अभिनेता जॉन अब्राहम फिर एक बार यशराज फिल्म्स के स्टूडियो में विलेन के ही एक किरदार की शूटिंग करते हुए कैमरे में कैद हो गए। फिल्म ‘पठान’ के सेट से बाहर आई जॉन की ये पहली फोटो है, अभी ये तो तय नहीं है कि जॉन का फिल्म में यही लुक रहेगा या कोई और, लेकिन यशराज फिल्म्स के सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि ये फोटो फिल्म ‘पठान’ के सेट की ही है।
2 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ‘पठान’ की शूटिंग के दौरान काफी सख्ती बरती जाती रही है। फिल्म की शूटिंग के दौरान शाहरुख खान की एक दो फोटो ही शुरूआती दौर में बाहर आईं, वह भी तब जब वह यशराज फिल्म्स आते जाते दिखे। दुबई में आईपीएल मैचों के दौरान शाहरुख लंबे बालों के साथ दिखे थे तब से यही अनुमान लगाया जा रहा है कि इस फिल्म में उनका लुक काफी अतरंगी होने वाला है। हाल ही में उनकी कुछ ब्रांड एंडोर्समेंट की तस्वीरें व कमर्शियल भी सामने आए, इनमें भी शाहरुख का लुक यही है।
3 of 5
दीपिका पादुकोण
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म में दीपिका पादुकोण का लुक बहुत ही खास रहने वाला है। दीपिका ने इस फिल्म के लिए खुद को पहले से और छरहरा तो किया ही है, बताते हैं कि अपनी देहयष्टि को इस फिल्म के विषय के अनुकूल ढालने के लिए उन्होंने खास ट्रेनिंग ली है। यशराज फिल्म्स के सूत्र बताते हैं कि दीपिका का पूरा लुक इस फिल्म में खुद आदित्य चोपड़ा की देखरेख में रचा गया है और इस फिल्म में दीपिका जब परदे पर लहराती और बलखाती दिखेंगी तो उनकी अदाओं से तूफान मचना तय है।
4 of 5
जॉन अब्राहम
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
और, अब जाकर फिल्म ‘पठान’ से जॉन अब्राहम का लुक भी बाहर आ गया है। काले ट्रैक सूट व टी शर्ट में काफी फिट दिख रहे जॉन को देख लगता है कि उन्होंने अपना वजन भी काफी कम किया है। फिल्म ‘मुंबई सागा’ में उनका नकली सा डील डौल लोगों को खास पसंद नहीं आया था। फिल्म ‘पठान’ के सेट पर कैमरा ऑन होने से पहले वह पुशअप्स मारने या वजन उठाने जैसा भी कुछ नहीं कर रहे। फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद भी इस फोटो में दिख रहे हैं और वह भी काफी शांत नजर आ रहे हैं।
5 of 5
जॉन अब्राहम
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सूत्र बताते हैं कि जॉन ने मुंबई में फिल्म ‘पठान’ की शूटिंग बीते शुक्रवार से शुरू की है। सेट पर कोविड 19 गाइडलाइंस का कड़ाई से पालन किया जा रहा है। यशराज फिल्म्स ने अपनी कुछ और फिल्में भी हाल के दिनों में कोरोना संक्रमण काल के दौरान ही पूरी की है। और, फिल्म जगत में उनके सेट पर किए जा रहे सुरक्षा इंतजामों की काफी तारीफ होती रही है। मुंबई का शेड्यूल पूरा करने के बाद फिल्म ‘पठान’ की टीम रूस जाने वाली है, जहां फिल्म के काफी सारे एक्शन सीन शूट होंगे।