भारत में तेजी से से पैर पसार रही फिल्म, वेब सीरीज और संगीत की ऑन लाइन स्ट्रीमिंग कंपनी अमेजन ने अपने दो ओटीटी प्राइम वीडियो और अमेजन म्यूजिक के लिए सामग्री जुटाने पर पिछले साल करीब 823 अरब रुपये खर्च किए हैं। ये बीते साल की तुलना में 41 फीसदी अधिक है। कंपनी ने हाल ही में भारत में फिल्म निर्माण में अक्षय कुमार की फिल्म ‘रामसेतु’ से कदम रखा है। अमेजन की कमाई बीते साल 28,895 अरब रुपये रही है। भारत में कंपनी की सेवाएं हालांकि अभी तक विश्वस्तर पर नहीं आ पाई हैं।
2 of 7
अमेजन प्राइम वीडियो
- फोटो : twitter
गुरुवार को जारी कंपनी की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक साल 2020 में इन दोनों ओटीटी पर प्रसारित सामग्री की कुल लागत करीब 508 अरब रुपये रही जो कि साल 2019 में प्रसारित हुई सामग्री की लागत से करीब 17 फीसदी ज्यादा है। प्राइम वीडियो और अमेजन म्यूजिक ओटीटी पर कंपनी जो राशि खर्च कर रही है, उसका मुख्य उद्देश्य अमेजन को डिजिटल एंटरटेमेंट में पूरी दुनिया में सबसे आगे ले जाने का है। कंपनी ने हाल के बरसों में खेलों के सीधे प्रसारण के लिए भी कुछ बड़े करार किए हैं। इनमें फुटबॉल और क्रिकेट के मैचों के डिजिटल प्रसारण अधिकार शामिल हैं।
3 of 7
अमेजन प्राइम वीडियो
- फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना संक्रमण काल में अमेजन कंपनी ने दोनों हाथों से दौलत बटोरी है। पिछले साल इसका राजस्व बीते साल के मुकाबले 38 फीसदी उछलकर करीब 28887 अरब डॉलर तक पहुंच गया। कंपनी की शुद्ध आय साल 2020 में साल 2019 के मुकाबले करीब करीब दूनी हो गया। कंपनी की शुद्ध आय साल 2019 में करीब 868 अरब रुपये थी जो साल 2020 में बढ़कर 1594 अरब रुपये हो गई। गुरुवार को जारी कंपनी की सालाना रिपोर्ट के आंकड़ों का रूपये में परिवर्तन रुपये के मुकाबले डॉलर की मौजूदा दर पर आधारित है।
4 of 7
अमेजन प्राइम-नेटफ्लिक्स
- फोटो : सोशल मीडिया
कंपनी का सालाना रिपोर्ट से ये संकेत भी मिलता है कि अमेजन अपनी प्रतिद्वंदी ओटीटी सेवा प्रदाता कंपनी नेटफ्लिक्स व अन्य कंपनियों से वैश्विक मुकाबला करने के लिए कमर कस चुकी है। नेटफ्लिक्स ने साल 2020 में सिर्फ अपनी ऑनलाइन वीडियो सामग्री पर करीब 883 अरब रुपये खर्च किए हैं। हालांकि, ये इसके इससे बीते साल यानी 2019 में खर्च की गई राशि करीब 1040 अरब रुपये से कहीं कम है। इसकी मुख्य वजह कोरोना संक्रमण के प्रसार के चलते मनोरंजन उद्योग की निर्माण में आई गतिविधियों में कमी बताई गई है।
5 of 7
जेफ बेजोस
- फोटो : Instagram/Jeff Bezos
अमेजन की सालाना रिपोर्ट जारी करते हुए इसके संस्थापक जेफ बेजोस ने कंपनी के प्राइम सदस्यों की संख्या का भी खुलासा किया। कोरोना संक्रमण काल के दौरान अमेजन की ग्राहक संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। जनवरी 2020 में अमेजन के पूरी दुनिया में करीब 15 करोड़ ग्राहक थे, ये संख्या साल खत्म होते होते 20 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। अमेजन के ग्राहकों की संख्या में ये उछाल 33 फीसदी से भी ज्यादा है।