श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर 22 साल की हो गई हैं। 6 मार्च 1997 को जन्मीं जाह्नवी ने फिल्म धड़क से डेब्यू किया था। जाह्नवी के जन्मदिन से कुछ ही महीने पहले श्रीदेवी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था हालांकि उससे पहले ही उन्होंने बेटी के जन्मदिन के लिए खास तैयारियां कर रखी थीं।
2 of 5
sridevi jahvi kapoor
- फोटो : social media
श्रीदेवी हर साल अपनी बेटियों का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाती थीं। पिछले साल श्रीदेवी ने करीब 1 महीने पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी थीं। वो जाह्नवी को बर्थडे सरप्राइज देना चाहती थीं। यही नहीं श्रीदेवी जब दुबई में थीं तो वो जाह्नवी कपूर के लिए बहुत सारी शॉपिंग करने वाली थीं।
बोनी कपूर के भांजे मोहित मारवाह की शादी अटेंड करने के बाद उनका शॉपिंग का प्लान था इसलिए वो दुबई में रुकी भी थीं लेकिन उनका ये सपना पूरा नहीं हो सका है और बेटी के जन्मदिन से पहले ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।
4 of 5
jahnvi kapoor
- फोटो : instagram
वैसे तो कपूर खानदान श्रीदेवी के निधन के बाद कोई सेलिब्रेशन करना नहीं चाहता था लेकिन श्रीदेवी की इच्छा थी कि जाह्नवी कपूर का बर्थडे धूमधाम से मनाया जाए। इस वजह से उनके पति बोनी कपूर ने फैसला किया कि जाह्नवी के बर्थडे पर एक छोटी सी बर्थडे पार्टी रखी जाए।
बता दें कि, श्रीदेवी की मौत दुबई के होटल में हुई। उस वक्त जाह्नवी अपनी डेब्यू फिल्म ‘धड़क’ की शूटिंग कर रहीं थीं। बेटी की पहली फिल्म को देखने की श्रीदेवी की इच्छा पूरी नहीं हो सकी। बहरहाल, जाह्नवी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही राजकुमार राव के साथ एक हॉरर कॉमेडी मूवी करने जा रही हैं।