पिछले दिनों एक्टर राजकुमार राव की शूटिंग के दौरान चोटिल होकर अपना पैर तुड़वा बैठने की खबर आई थी। अब शूटिंग के दौरान ही चोटिल हुए सितारों में एक नाम और जुड़ गया। हम बात कर रहे हैं एक्टर जैकी भगनानी की।
एक्टर जैकी भगनानी फिल्म की शूटिंग के दौरान चोटिल हो गए हैं। अहमदाबाद में अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग के दौरान वह हादसे का शिकार हुए। जिसके बाद उनके घुटनों में गंभीर चोट आई है।
दरअसल, एक सीन की शूटिंग के दौरान जैकी को भागना था. तभी वह फिसलकर बुरी तरह गिर पड़े. जिसके बाद उनके घुटने छिल गए. डॉक्टर ने उन्हें कुछ दवाइयां दी हैं और आराम करने की सलाह दी है।
दर्द के बावजूद जैकी ने सीन पूरा किया। इसके बाद शूटिंग खत्म कर ही उन्होंने डॉक्टर से संपर्क साधा।
नितिन कक्कड़ के डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म में जैकी भगनानी के अपोजिट कृतिका कामरा को कास्ट किया गया है। इस फिल्म के साथ वह बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।