बॅालीवुड एक्टर ईशान खट्टर 'धड़क' की बेहतरीन सक्सेस के बाद अपना सारा वक्त अपने परिवार वाले को दे रहें हैं। 'धड़क' में शानदार अभिनय देने के बाद ईशान अभी किसी भी फिल्म की शूटिंग नहीं कर रहे हैं। हांल ही में ईशान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। इसमें वो छोटी मीशा के साथ खेलते नजर आ रहें है।
'धड़क' की सक्सेस के बाद से खाली हैं ईशान, भतीजी मीशा के साथ इंस्टा पर शेयर की तस्वीर
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की बेटी दो साल की हो गई है। तस्वीर में ईशान और मीशा एक दूसरे के साथ खेलते नजर आ रहे है। ईशान ने मीशा को अपने कंधे पर बैठा रखा है और मीशा उनकी आंखों को अपने हाथों से ढकने की कोशिश कर रही हैं। मीशा इस फोटो में बहुत ही प्यारी सी डॉल लग रही हैं और अपने चाचू के साथ बहुत मस्ती कर रही हैं।
ईशान ने अक्सर कहा है कि मीशा की उपस्थिति उनके जीवन में सबसे खुशी की बात है। ये भी कहा कि मीशा बहुत ही मजाकिया, समझदार और साहसी हैं। उन्हें मीशा के छोटे भाई के साथ समय बिताने का समय नहीं मिला। वो दूसरी बार चाचू बनने को लेकर बहुत एक्साइटेड थे। आपको बता दें कि ईशान अक्सर अपने अकाउंट पर फोटो शेयर करते रहते हैं।
A post shared by Ishaan Khatter (@ishaan95) on
आपको बता दें कि करण जौहर, तारा और अनन्या को इस फिल्म से लॉन्च करने जा रहे हैं। बॉलीवुड में आने से पहले तारा ईशान को डेट कर रहीं थीं, लेकिन कुछ समय बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। अब हालात ये हैं कि दोनों एक-दूसरे से बात तक नहीं करते हैं। इस फिल्म में करण ने पहले ईशान खट्टर को साइन किया था।
ईशान को जब पता चला कि तारा इस फिल्म में होंगी तो उन्होंने SOTY 2 छोड़ दी। करण ईशान के टैलेंट से काफी प्रभावित थे। उन्होंने स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 के लिए ईशान को एक खास रोल ऑफर किया था। यहां तक कि ईशान ने फिल्म के कुछ एक्शन सीन्स को भी शूट कर लिया था। जब ईशान ने फिल्म छोड़ी तो ये मौका टाइगर श्रॉफ को मिल गया ।