{"_id":"58dcaabd4f1c1b484063d8db","slug":"is-something-cooking-between-ranbir-kapoor-and-ameesha-patel-photos-reveal-all","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड बनने कोशिश में है ये फ्लॉप हीरोइन! तस्वीरें हुईं वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रणबीर कपूर की गर्लफ्रेंड बनने कोशिश में है ये फ्लॉप हीरोइन! तस्वीरें हुईं वायरल
Fri, 31 Mar 2017 09:16 AM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
Updated Fri, 31 Mar 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
रणबीर कपूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कपूर खानदान के चिराग रणबीर कपूर फिर से सिंगल हैं लेकिन वो मिंगल होने के लिए इतने भी उतावले नहीं कि किसी भी हीरोइन को दिल दे बैठें। इंडस्ट्री में इन दिनों रणबीर के साथ एक प्लॉप हीरोइन की इंटीमेट तस्वीरें तैर रही हैं।
फ्लॉप हो चुकी ये हीरोइन पिछले दिनों रणधीर कपूर की जन्मदिन पार्टी में रणबीर की स्पेशल गेस्ट थी और इसने कभी अपनी प्रतिद्वंदी रही करीना के साथ भी फोटो खिंचवाए। तो क्या ये वाकई रणबीर की नई गर्लफ्रेंड है या ये कपूर खानदान में घुसने की कोशिश कर रही एक हीरोइन।
अगली स्लाइड में जानिए पूरा मामला।
रणबीर और अमीषा पटेल के बीच क्या पक रहा है ? तस्वीरें खोल रहीं पोल
2 of 5
रणबीर कपूर और अमीषा पटेल
ये हीरोइन है अमीषा पटेल जो आजकल पार्टियों के अलावा कहीं स्क्रीन पर नजर नहीं आती। लेकिन रणबीर के साथ इतनी नजदीकी वाली फोटो शेयर करने में अमीषा ने बड़ी एक्टिवनेस दिखाई ह ै।
मीडिया में ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें रणबीर और अमीषा एक साथ बेहद करीबी पोज देते नजर आ रहे हैं। मौका है करीना के पिता के जन्मदिन की पार्टी का जिसमें अमीषा पटेल भी पहुंची थी। लेकिन अमीषा काक रणबीर के साथ कोई कनेक्शन समझ नहीं आ रहा है।
खबरों के मुताबिक, पार्टी में अमीषा रणबीर की स्पेशल गेस्ट के तौर पर शामिल हुईं। इस दौरान उन्हें सभी के साथ खूब मिलते-जुलते देखा गया।
रणबीर और अमीषा पटेल के बीच क्या पक रहा है ? तस्वीरें खोल रहीं पोल
3 of 5
रणधीर कपूर की बर्थडे पार्टी में करीना कपूर के साथ अमीषा पटेल
ताज्जुब की बात है कि अमीषा पटेल का कपूर खानदान के साथ किसी भी तरह से कोई कनेक्शन नहीं है। ना तो उन्होंने कभी किसी कपूर एक्टर के साथ काम किया है और ना ही उन्हें कभी करीना-करिश्मा या उनके ग्रुप के साथ घूमते, पार्टी करते देखा गया है, बावजूद इसके रणधीर कपूर की पार्टी में स्पेशल ट्रीटमेंट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
रणबीर और अमीषा पटेल के बीच क्या पक रहा है ? तस्वीरें खोल रहीं पोल
4 of 5
रणबीर कपूर और अमीषा पटेल
पार्टी में और लोग भी मौजूद थे लेकिन जिस तरह के अमीषा करीना, रणधीर कपूर और बाकी लोगों से मिल-जुल रहीं थीं उससे लगा कि रणबीर अमीषा को ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं।
अमीषा और कपूर खानदान के बीच ऐसी नजदीकी देख बाकी लोग भी हैरान थे, किसी को भी ये समझते देर नहीं लगी कि अमीषा रणबीर की नई दोस्त हैं और उनकी ये दोस्ती कपूर खानदान को भी रास आ रही है।
विज्ञापन
रणबीर और अमीषा पटेल के बीच क्या पक रहा है ? तस्वीरें खोल रहीं पोल
5 of 5
रणबीर कपूर और अमीषा पटेल
बता दें कि अमीषा पटेल लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। हालांकि उन्होंने अपना प्रोडक्शन हाउस खोला है लेकिन उसके बैनर तले अभी तक कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है जबकि रणबीर कैटरीना से अलग होने के बाद से अपने करियर पर ध्यान दे रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।