दिवंगत अभिनेता इरफान खान आज भी हम सभी के दिलों में जीवित हैं। उनके बेटे बाबिल और पत्नी सुतापा अक्सर सोशल मीडिया पर उनसे जुड़ी यादें और कुछ तस्वीरें साझा करते रहते हैं। ऐसे में इरफान के बेटे बाबिल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक और पोस्ट शेयर की है जो उनके पिता की यादों से ही जुड़ी है।
इरफान खान के बेटे बाबिल ने साझा की मां सुतापा के फार्महाउस की खूबसूरत तस्वीरें, फैंस ने दी भावुक प्रतिक्रिया
दरअसल, बाबिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी मां सुतापा सिकदर के फार्महाउस की कुछ तस्वीरें साझा की हैैं। तस्वीरों में यह फार्महाउस बेहद खूबसूरत लग रहा है और दर्शकों ने इस पोस्ट पर अपना काफी प्यार दिखाया और जमकर कमेंट्स किए।
इसके अलावा तस्वीरों के साथ बाबिल ने एक अपनी मां के लिए खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा कि मेरी मां के फार्महाउस की कुछ झलकियां। फैंस को बाबिल की यह पोस्ट काफी पसंद आ रही है और खूब वायरल भी हो रही है।
इरफान खान की पत्नी सुतापा सिकदर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर खास मौकों पर अपने पति इरफान खान को याद करती हैं। साथ ही उनके फैंस के साथ उनसे जुड़ी यादों को साझा करती रहती हैं। बाबिल भी अपने पिता की सिखाई हुई सीख और उनसे जुड़ी कई यादों को साझा करते रहते हैं। यहां तक कि इरफान के फैंस भी अब तक उन्हें भुला नहीं पाए हैं।
गौरतलब है कि कैंसर से दो साल की लड़ाई के बाद अप्रैल 2020 में इरफान का निधन हो गया था। वे पत्नी सुतापा और दो बेटों बाबिल और अयान को छोड़ गए। वह कोलन इन्फेक्शन की समस्या के चलते मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हुए थे। साल 2018 में उन्हें न्यूरोइंडोक्राइन कैंसर जैसी गंभीर बीमारी हुई थी। इसका इलाज उन्होंने विदेश में रहकर भी कराया था।