{"_id":"5eace54b2ddcfc5fe33acfc3","slug":"irrfan-khan-son-babil-khan-shared-an-emotional-meme-on-his-instagram-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पिता की याद में बाबिल ने शेयर किया मीम, फरिश्ते से अच्छी स्क्रिप्ट की बात करते दिखे इरफान खान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पिता की याद में बाबिल ने शेयर किया मीम, फरिश्ते से अच्छी स्क्रिप्ट की बात करते दिखे इरफान खान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Sat, 02 May 2020 08:48 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
इरफान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
29 अप्रैल को लंबी बीमारी के बाद बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता इरफान खान (Irrfan Khan) ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। इरफान के निधन के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के साथ ही साथ सितारों ने भी अभिनेता को श्रद्धांजलि दी। ऐसे में इरफान की तस्वीरों के साथ ही साथ कुछ मीम्स भी देखने को मिले, जिनसे इरफान को याद किया गया। इस बीच इरफान खान के बेटे बाबिल खान (Babil Khan) ने भी एक मीम साझा किया है।
2 of 5
Irrfan Khan
- फोटो : Social Media
दरअसल हाल ही में इंस्टाग्राम स्टोरी पर बाबिल ने एक मीम साझा किया। इस मीम में इरफान खान के साथ ही एक फरिश्ता भी नजर आ रहा है। मीम में आप देख सकते हैं कि इरफान खान, फरिश्ते से एक अच्छी स्क्रिप्ट की बात कर रहे हैं। बता दें कि बाबिल के अलावा इरफान खान के कई और फैंस भी इस मीम के साथ अभिनेता को श्रद्धांजलि दे चुके हैं।
याद दिला दें कि इससे पहले इरफान की पत्नी सुतापा और दोनों बेटों बाबिल, अयान की ओर से एक आधिकारिक बयान आया था, जो इरफान के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया था। इरफान के परिवार की ओर से कहा गया था कि 'हम इसे पारिवारिक बयान कैसे कहें जबकि पूरी दुनिया इसे व्यक्तिगत नुकसान मान रही है? हम अकेले कैसे महसूस कर सकते हैं जब लाखों लोग हमें सांत्वना दे रहे हैं और हमारे साथ खड़े हैं। सबको बताना चाहते हैं कि हमने कुछ खोया नहीं है हमने पाया है। हमने पाया है जो हमने उनसे सीखा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इरफान खान-सुतापा सिकंदर
बयान में इरफान की पत्नी सुतापा ने आगे कहा था कि 'केवल एक चीज है जो मुझे उनसे शिकायत है, उन्होंने मुझे जिंदगी भर के लिए नुकसान दे दिया है। परफेक्शन के लिए उनकी कोशिश मुझे किसी भी चीज में सामान्य नहीं रहने देती। एक लय थी जो उन्होंने हमेशा हर चीज में देखी। हमारी जिंदगी अभिनय की मास्टर क्लास थी इसलिए जब 'एक बिन बुलाए मेहमान' ने प्रवेश किया तो सीखा कि कैसे सामंजस्य बिठाना है।डॉक्टर की रिपोर्ट एक स्क्रिप्ट की तरह थी जिसमें मैं चाहती थी कि सब कुछ परफेक्ट हो। इस दौरान कई बहुत अच्छे लोगों से मुलाकात हुई।'
विज्ञापन
5 of 5
इरफान खान
- फोटो : Social Media
सुतापा ने लिखा था कि 'यह समझाना मुश्किल है कि यह यात्रा कितनी शानदार, रोमांचक और दर्दनाक रही है। हमें साथ में 35 साल हो चुके थे। यह एक शादी नहीं थी यह एक जुड़ाव था। मैं अपने छोटे से परिवार को देखती हूं, मेरे दोनों बेटे बाबिल और अयान के साथ। इरफान उन्हें रास्ता सिखाते हुए कहते थे 'वहां नहीं, यहां से मोड़ो' लेकिन जिंदगी सिनेमा नहीं और ना ही यहां कोई रीटेक होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।