{"_id":"5a8e36164f1c1b387b8b7e4d","slug":"irrfan-khan-diagnosed-with-jaundice-shooting-stop","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शूटिंग बीच में ही रोककर घर के लिए रवाना हुए इरफान खान, वजह है ये बीमारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शूटिंग बीच में ही रोककर घर के लिए रवाना हुए इरफान खान, वजह है ये बीमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 22 Feb 2018 08:47 AM IST
विज्ञापन
Irrfan Khan
इरफान खान के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। अब खबर आई है कि एक्टर इरफान खान को पीलिया हो गया है। इसके कारण उनका काम रुक गया है और वह अपनी फिल्म की शूटिंग और प्रमोशन पर नहीं जा पाए। डॉक्टर ने उन्हें फिलहाल आराम करने की सलाह दी है।
Trending Videos
इरफान खान
इरफान के पब्लिसिस्ट ने एक बयान में कहा, 'डॉक्टर्स ने इरफान खान को आराम करने की सलाह दी है। इरफान की टीम उनके कार्यक्रम को फिर से निर्धारित करने पर काम कर रही है ताकि किसी को इससे परेशानी ना हो।'
Black male has turned yellow !! Down with sudden attack of jaundice. Was looking forward to meeting my friends in media on the trailer launch of #BLACKमेल , but will have to wait for this to pass.
— Irrfan (@irrfank) February 21, 2018
BlackMail
इरफान को राजनीतिक व्यंग्य पर आधारित सीरीज 'द मिनिस्ट्री' की शूटिंग के लिए पंजाब जाना था जिसके बाद उन्हे अपनी अगली फिल्म 'ब्लैकमेल' का प्रमोशन भी करना था लेकिन, अभी उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
irrfan khan
इरफान अमेजन की प्राइम वीडियो सीरीज 'द मिनस्ट्रिी' में नजर आएंगे और फिर वह विशाल भारद्वाज के साथ अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। इसके बाद वह 'हिंदी मीडियम-2' पर काम शुरू करेंगे। हाल ही में इरफान को फिल्मफेयर अवार्ड में बेस्ट एक्टर के अवार्ड से नवाजा गया था।