अमिताभ बच्चन क्रिकेट के बड़े फैन हैं। जब भी भारत मैच जीतता या हारता है, वो ट्वीट जरूर करते हैं। रविवार को साउथ अफ्रीका के साथ हुए पहले T20 मैच में भारत जीत गया था। इसके बाद अमिताभ बच्चन ने कुछ ऐसा ट्वीट कर दिया जिस पर बवाल मच गया।
अमिताभ बच्चन ने फिर हर्षा भोगले को लिया आड़े हाथ, लोगों ने कहा- 'भगवान जाने आपको क्या दिक्कत है'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
70 साल के अमिताभ ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'पहले टी20 मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को हरा दिया। बहुत अच्छा खेले। मुझे यह आक्रामकता अच्छी लगी और कमेंटेटर्स का पक्षपाती कमेंट्री करना भी पसंद आया। कृप्या ऐसा करते रहिए। क्योंकि जब जब आप ऐसा करेंगे हम जीत जाएंगे।'
T 2619 - INDIA wins first T20 against SoAf .. brilliant play .. loved the aggression .. and loved the bias commentating .. keep doing that please ..coz' every time you do that we WIN handsomely ! pic.twitter.com/q3cES8Q772
बिग बी ने यह ट्वीट मैच के दो घंटे बाद किया था। अपने इस ट्वीट पर अमिताभ ट्रोल हो गए। एक यूजर ने कहा, 'हमें खेल को एंज्वॉय करना चाहिए। मुझे नहीं पता कि आपको कमेंटेटर्स से क्या दिक्कत है। वे न्यूट्रल थे। भगवान जाने आप उन्हें Biased क्यों कह रहे हैं। क्या कोई कमेंटेटर आपकी एक्टिंग में खामियां निकालता है। आप उनके काम में दखलअंदाजी क्यों कर रहे हैं।'
We should enjoy the game. I don't know what's your problem with commentators. They have to be neutral, god knows why you keep calling them biased. Does any commentator criticise your acting? Why you keep intervening in their profession?@sanjaymanjrekar @bhogleharsha @amolsurwase
इसी तरह के ट्वीट से यूजर्स ने बिग बी को ट्रोल किया। बता दें कि साल 2016 में वर्ल्ड टी 20 के दौरान भी कुछ ऐसा ही वाकया हुआ था। तब भी अमिताभ ने हर्षा भोगले की कमेंट्री पर सवाल उठाए थे। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'पूरे सम्मान के साथ, मैं यह कहना चाहता हूं कि अगर कमेंटेटर्स दूसरों के बजाय हमारे क्रिकेट के बारे में ज्यादा बता करेंगे तो अच्छा रहेगा।'
Nothing to add https://t.co/8rBel3vw4o
अमिताभ के इस ट्वीट को भारतीय कप्तान एमएस धोनी ने रिट्वीट कर दिया था। नतीजतन बीसीसीआई ने हर्षा की कमेंट्री पैनल से छुट्टी कर दी थी। साल भर बाद फिर से हर्षा की वापसी हुई है। मुंबई मिरर के मुताबिक, इस बार बीसीसीआई अमिताभ के इस ट्वीट पर हर्षा के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने जा रही है।