फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL के फाइनल में सलमान-कटरीना ने 'भारत' की शान में पढ़े कसीदे, ब्रेट ली भी इंप्रेस

Mon, 13 May 2019 12:52 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 13 May 2019 12:52 PM IST
विज्ञापन
ipl 2019 finale match salman khan and katrina kaif promotion bharat
salman, katrina - फोटो : social media

इंडियन प्रीमियर लीग 2019 का फिनाले बेहद रोमांचक रहा जिसमें मुंबई ने चेन्नई को हराकर रिकॉर्ड चौथी बार खिताब अपने नाम किया। क्रिकेट प्रेमियों के लिए तो मैच उत्साहजनक रहा ही साथ ही सिनेमा के चाहने वालों के लिए भी ये दिन खास रहा।

ipl 2019 finale match salman khan and katrina kaif promotion bharat
salman khan - फोटो : file photo

IPL के फिनाले में सलमान खान को देखकर उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सलमान यहां अकेले नहीं पहुंचे थे बल्कि उनके साथ कटरीना कैफ भी थीं। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रेट ली ने सलमान और कटरीना के साथ एक तस्वीर शेयर की है। 

ipl 2019 finale match salman khan and katrina kaif promotion bharat
salman khan - फोटो : instagram

ब्रेट ली ने कैप्शन में  लिखा- 'आप दोनों से मिलकर अच्छा लगा, नई फिल्म के लिए शुभकामनाएं।' चलिए आपको पूरा माजरा बताते हैं कि आखिर सलमान खान IPL के दौरान क्या कर रहे थे। दरअसल, दोनों जल्द ही फिल्म भारत में नजर आएंगे। फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले मेें दोनों ने मैच के पहले एक सेग्मेंट के दौरान ब्रेेट ली के साथ लाइव शो किया।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
ipl 2019 finale match salman khan and katrina kaif promotion bharat
bharat - फोटो : file photo

इस दौरान सलमान ने क्रिकेट से जुड़ी अपनी यादें शेयर कीं। सलमान ने बताया कि उनके पिता ने एक बार उन्हें क्रिकेट खेलते हुए देखा तो उन्हें कोचिंग देेने का फैसला किया। उन्होंने कुछ समय तक भारत के पूर्व ऑलराउंडर सलीम दुर्रानी से क्रिकेट की कोचिंग भी ली। सलमान आगे बताते हैं कि यह बात तो सलीम दुर्रानी भूल भी गए होंगे।

विज्ञापन
ipl 2019 finale match salman khan and katrina kaif promotion bharat
bharat - फोटो : Youtube

सलमान आगे बताते हैं कि जल्द ही उन्हें एहसास हो गया कि क्रिकेट उनके लिए नहीं है और फिर क्रिकेट छोड़ दी। भारत की बात करें तो यह 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सलमान-कटरीना के अलावा इसमें तब्बू, दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ, नोरा फतेही और सुनील ग्रोवर की मुख्य भूमिका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed