कपूर खानदान को बॉलीवुड का शहंशाह बनाने वाला आरके स्टूडियो अब इतिहास बनने के लिए तैयार है । 70 साल पुराने ऐतिहासिक RK Studio को कपूर फैमिली ने मिलकर बेचने का फैसला लिया है । लंबे समय से स्टूडियो में ज्यादा काम नहीं हो रहा था । साथ ही पिछले साल 16 सितंबार को इस स्टूडियो में भयंकर आग लग गई थी । इसके बाद से तो स्टूडियो को फिल्म मेकर्स ने लेना बंद कर दिया ।
ऋषि कपूर ने नई तकनीक के साथ इसके पुनर्निर्माण की इच्छा जाहिर की थी लेकिन उनके बड़े भाई रणधीर कपूर ने कहा कि यह व्यावहारिक नहीं होगा। रणधीर कपूर ने कहा कि हां हमने आरके स्टूडियो को बेचने का फैसला किया है। यह अब बिक्री के लिए है।
स्टूडियो बेचने के पीछे एक बड़ी वजह ये भी है कि ईस्टर्न मुंबई में बना ये स्टूडियो अब फिल्मकारों की पसंद नहीं रहा। हालांकि ये स्टूडियो अभी भी बॉलीवुड की कई सुनहरी यादें अपने अंदर समेटे हुए है । तस्वीरों में देखिए कि आरके स्टूडियो अंदर से कैसा दिखता है ।
ऋषि कपूर ने बताया था कि फिल्म 'जिस देश में गंगा बहती है' में पद्मिनी द्वारा पहने गए गहने और कपड़ो को भी इसी स्टूडियो में सहेज कर रखा गया था। यह उनके पिता की विरासत थी और यह एक खजाना था।
बता दें कि जब तक राज कपूर जिंदा रहे तब तक इस स्टूडियो में बॉलीवुड सेलेब्रिटीज होली खेलने आते थे । ऋषि कपूर ने बताया था कि उनके पिता राज कपूर ने 'बॉबी' की सफलता से अपने परिवार के लिए एक घर खरीदा था।