बॉलीवुड सिंगर, कंपोजर और एक्टर हिमेश रेशमिया आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। हिमेश अपने गानों के चलते खूब चर्चा में रहते हैं। उन्होंने बॉलीवुड में कई फिल्मों में सुपरहिट म्यूजिक दिया है। आज वह जिस मुकाम पर हैं वहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है। लेकिन यह बात शायद कम ही लोग जानते होंगे कि 'आशिक बनाया आपने', 'झलक दिखला जा' जैसे सुपरहिट गाने देने वाले हिमेश रेशमिया कभी सिंगर ही नहीं बनना चाहते थे। लेकिन उनके पिता विपिन रेशमिया चाहते थे कि हिमेश एक बेहतरीन गायक बनें। अपने पिता की इच्छा को पूरा करने के लिए हिमेश ने संगीत को अपना करियर बनाया और आज वह सफलता की ऊंचाईयों को छू रहे हैं।
राजा-महाराजाओं की तरह जीवन जाते हैं हिमेश
आज हिमेश की गिनती सबसे सफल और अमीर गायकों में की जाती है। हिमेश अपनी सिंगिंग के अलावा लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। हिमेश राजा महाराजाओं की तरह जीवन जीते हैं। उनके पास एक आलीशान घर और महंगी गाड़ियां भी हैं। इन दिनों हिमेश इंडियन आइडल 12 में बतौर जज नजर आ रहे हैं। हिमेश इस शो के एक एपिसोड के लगभग ढाई लाख रुपये लेते हैं। इसके साथ ही हिमेश अपनी शादियों को लेकर भी खूब चर्चा में रहते हैं। अब हिमेश अपनी दूसरी पत्नी सोनिया कपूर के साथ रहते हैं।
2 of 6
हिमेश रेशमिया
- फोटो : Instagram
हिमेश रेशमिया ने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत सलमान खान की फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' से किया था। बता दें कि, हिमेश को उनके जीवन में सबसे ज्यादा सलमान खान ने सपोर्ट किया है। इस बात का जिक्र खुद हिमेश भी कई बार कर चुके हैं। सलमान हिमेश के पिता के काफी करीब थे और उन्होनें ही हिमेश को अपनी फिल्म 'तेरे नाम' के सारे गानों को कंपोज करने के लिए कहा था।फिल्म के गाने दर्शकों के जुबान पर चढ़ गए और रातों-रात हिमेश के करियर का सितारा चमक गया।
3 of 6
हिमेश रेशमिया
- फोटो : Instagram
हिमेश अब तक 800 से ज्यादा गाने गा चुके हैं और लगभग 120 फिल्मों के गानों को कंपोज किया है। हिमेश की पहली एलबम 'आप का सुरूर' इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री के इतिहास में सबसे ज्यादा बिकने वाली एलबम है। सिंगिग के अलावा हिमेश अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी काफी मशहूर हैं और उन्हें कार कलेक्शन का काफी शौक है।
4 of 6
हिमेश रेशमिया
- फोटो : सोशल मीडिया
हिमेश के पास एक बीएमडब्ल्यू 6 सीरीज है जिसकी कीमत 1.2 करोड़ रुपये है, इसके साथ ही उनके पास कई और भी लग्जरी गाडियां हैं। वहीं हिमेश के पास मुंबई के अंधेरी इलाके में एक अपना एक म्यूजिक स्टूडियो भी है। इस स्टूडियो का नाम एच आर स्टूडियो है। हिमेश एक गाना गाने के लिए 15 से 20 लाख रुपये लेते हैं और काफी कमाई वह अपने स्टेज शोज से भी कर लेते हैं।
5 of 6
हिमेश रेशमिया, सोनिया कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
हिमेश के पास मुंबई में एक आलीशान फ्लैट भी हैं जिसमें वो अपनी दूसरी पत्नी सोनिया कपूर के साथ रहते हैं। हिमेश ने साल 2018 में सोनिया कपूर से शादी रचाई थी। सोनिया एक मशहूर टीवी अभिनेत्री हैं। सोनिया 'सती', 'किट्टी पार्टी', 'रीमिक्स', 'एस बॉस' और 'कैसा ये प्यार है' जैसे सीरियल में नजर आ चुकी हैं।