भारतीय सिनेमा की कई फिल्मों ने हाल के वर्षों में रिकॉर्डतोड़ कमाई की है। ये फिल्में शानदार निर्देशन, बेहतरीन अभिनय और जबर्दस्त कहानी की वजह से सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचने में कामयाब रहीं। इन फिल्मों की सफलता के पीछे अभिनेता के साथ निर्देशकों का भी बड़ा हाथ रहा। आइए जानते 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाली फिल्मों और उनके निर्देशकों के बारे में जानते हैं...
2 of 9
फिल्म 'दंगल'
- फोटो : इंस्टाग्राम @aamirkhanproductions
दंगल- नितेश तिवारी
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी दंगल भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। यह फिल्म महावीर सिंह फोगट और उनकी बेटियों की प्रेरणादायक सच्ची कहानी पर आधारित थी। आमिर खान अभिनीत इस फिल्म ने केवल भारत में ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपार सफलता प्राप्त की। फिल्म ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 2070.3 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
3 of 9
'पुष्पा 2' के सेट पर सुकुमार और अल्लू अर्जुन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पुष्पा 2: द रूल- सुकुमार
पुष्पा 2: द रूल का निर्देशन सु्कुमार ने किया है। फिल्म ने भारत के साथ विदेश में भी अच्छा कारोबार किया है। अल्लू अर्जुन की भूमिका वाली यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ सफलता हासिल करने में सफल रही है। इस फिल्म ने 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा सबसे कम समय में पार करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। फिल्म का शानदार एक्शन और इमोशन हर वर्ग के दर्शकों को पसंद आ रहा है। इस फिल्म ने अब तक 1831 करोड़ का वैश्विक कलेक्शन किया है।
Pushpa 2 Day 37 Box Office: न 'गेमचेंजर' न 'फतेह', कोई नहीं रोक सका पुष्पराज का रथ, जानें 37वें दिन का कलेक्शन
4 of 9
बाहुबली 2: द कन्क्लूजन- एस एस राजामौली
- फोटो : इंस्टाग्राम
बाहुबली 2: द कन्क्लूजन- एस एस राजामौली
एस एस राजामौली का नाम भारतीय सिनेमा में सबसे बड़े निर्देशकों में लिया जाता है। बाहुबली 2 उनके निर्देशन का शानदार उदाहरण है। यह एक ऐसी फिल्म है जिसके भव्य सेट, शानदार विजुअल्स और एक्शन सीक्वेंस ने दर्शकों के दिलों पर अमिट छाप छोड़ी। फिल्म ने न केवल भारत में, बल्कि पूरी दुनिया में जबर्दस्त कमाई कर कामयाबी के झंडे गाड़े। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 1814 करोड़ रुपये बटोरे।
5 of 9
'मॉडर्न मास्टर्स-एस एस राजामौली
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आरआरआर- एस एस राजामौली
आरआरआर भी एस एस राजामौली के निर्देशन में बनी एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म है। यह फिल्म भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौर की ऐतिहासिक कहानी पर आधारित है। इसमें राम चरण और जूनियर एनटीआर की शानदार अदाकारी देखने को मिली थी। फिल्म ने 1230 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था।