बॉलीवुड हस्तियों के एक वर्ग ने किसान आंदोलन को लेकर पॉप स्टार रिहाना के ट्वीट पर अक्षय कुमार और अजय देवगन जैसे बड़े फिल्मी सितारों की प्रतिक्रिया की आलोचना की। अभिनेत्री तापसी पन्नू, फिल्मकार ओनिर, अभिनेता अर्जुन माथुर और अन्य ने बड़े सितारों द्वारा सरकार का पक्ष लिये जाने की निंदा की। ट्विटर पर 10 करोड़ फॉलोवर के साथ दुनिया में चौथी सबसे अधिक फॉलो की जाने वाली हस्ती रिहाना ने मंगलवार को ट्विटर पर किसान आंदोलन से संबंधित सीएनएन की एक खबर साझा करते हुए लिखा था, ''हम इस बारे में बात क्यों नहीं कर रहे?''
रिहाना के ट्वीट के बाद स्वीडन की पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग, वकील तथा अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की भांजी मीना हैरिस, अभिनेत्री अमांडा सेरनी, गायकों जे सिएन, डॉक्टर जियूस और पूर्व पॉर्न स्टार मिया खलीफा ने प्रदर्शनकारी किसानों के समर्थन में आवाज उठाई थी। भारत ने इन ट्वीट पर बुधवार को कड़ी प्रतिक्रिया दी थी, जिसका बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की हस्तियों के साथ-साथ शीर्ष मंत्रियों ने भी समर्थन किया था।
3 of 7
इंडिया अगेंस्ट प्रोपगैंडा
विदेश मंत्रालय ने कहा था कि कुछ निहित स्वार्थी समूह प्रदर्शनों पर अपना एजेंडा थोपने का प्रयास कर रहे हैं और संसद में पूरी चर्चा के बाद पारित कृषि सुधारों के बारे में देश के कुछ हिस्सों में किसानों के बहुत ही छोटे वर्ग को कुछ आपत्तियां हैं। पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, क्रिकेटर विराट कोहली, गायिका लता मंगेशकर, अभिनेता अक्षय कुमार और अजय देवगन तथा फिल्मकार करण जौहर तथा अन्य ने इस मुद्दे पर सोशल मीडिया हैशटैग 'इंडिया टुगेदर' और 'इंडिया अगेंस्ट प्रोपगैंडा' का इस्तेमाल कर विदेश मंत्रालय के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सरकार के प्रति एकजुटता प्रकट की थी। इन ट्वीट में लोगों को ''दुष्प्रचार'' के शिकंजे में न आने और मतभेद फैलने वालों पर ध्यान न देकर ''सर्वमान्य समाधान'' का समर्थन करने की अपील की गई थी।
4 of 7
taapsee pannu
- फोटो : instagram
फिल्म जगत की कई हस्तियों ने बड़ी हस्तियों के इस तरह अचानक ट्विटर पर सक्रिय होने और दूसरी ओर किसानों की दुर्दशा पर ध्यान देने या उसे समझने में नाकाम रहने को ''शर्मनाक'' तथा ''दुखद'' करार दिया है। किसानों के मुद्दे की मुखर समर्थक अभिनेत्री तापसी पन्नू ने सरकार के अभियान पर निशाना साधते हुए कहा कि भावनाओं को मजबूत बनाने पर ध्यान दिया जाना चाहिये। पन्नू ने ट्वीट किया, ''यदि एक ट्वीट आपकी एकता को हिला सकता है, एक मजाक आपके विश्वास को डिगा सकता है और एक शो आपके धार्मिक विश्वास को आहत कर सकता है तो आपको अपनी भावनाओं को मजबूत करने की जरूरत है, न कि दूसरों को दुष्प्रचार के बारे में सीख देने की।''
5 of 7
सोनाक्षी सिन्हा
- फोटो : इंस्टाग्राम
कई फिल्मों में अक्षय कुमार के साथ काम कर चुकीं अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा समेत अन्य हस्तियों ने भी रिहाना के ट्वीट का समर्थन किया है। सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक स्टोरी में इस दलील को खारिज कर दिया कि यह भारत का आंतरिक मामला है। उन्होंने कहा, ''ये कोई एलियन नहीं है, बल्कि इंसान हैं जो दूसरे इंसानों के अधिकारों के लिये आवाज उठा रहे हैं।''