मुंबई में सेलिब्रिटीज को तो आपने कई बार शॉपिंग करते हुए देखा होगा। खास बात तब होती है जब यह सेलिब्रिटी अकेले नहीं बल्कि अपने परिवार के साथ दिखे। हाल ही में हुमा कुरैशी अपनी मां के साथ दिलवालों की दिल्ली में शॉपिंग करते हुए दिखीं। इन तस्वीरों में हुमा और उनकी मां को आप एक साथ देख सकते हैं।
इन तस्वीरों में हुमा कुरैशी ने ग्रे कलर का टॉप पहना हुआ था। खुले बाल और उस पर गॉगल्स उन पर काफी जंच रहे थे। वहीं उनकी मां नारंगी और सफेद रंग का सूट पहने हुई थीं। इन तस्वीरों में यह दोनों मां-बेटी दुकान से बाहर निकलते हुए दिखाई दे रही हैं।
3 of 5
Huma Qureshi spotted in Delhi
इन तस्वीरों में हुमा खुद ड्राइव करती हुई दिखाई दे रही हैं। हुमा कुरैशी हाल ही में तमिल फिल्म 'काला' में नजर आई थीं। 'काला' फिल्म में रजनीकांत मुख्य भूमिका में थे जिसे फैंस का खूब प्यार मिला था। हिंदी फिल्म की बात करें तो साल 2017 में रिलीज 'जॉली एलएलबी 2' में हुमा नजर आई थीं।
'जॉली एलएलबी 2' फिल्म में हुमा कुरैशी ने अक्षय कुमार की पत्नी का किरदार निभाया था। यह फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई 'जॉली एलएलबी' फिल्म की फ्रेंचाइजी है। हुमा को अनुराग कश्यप की फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से पहचान मिली। इसके बाद उन्हें एक के बाद एक फिल्मों के ऑफर्स मिलने लगे।
5 of 5
Huma Qureshi along with mother
हुमा कुरैशी ने कई सारी फिल्मों में काम किया है। इन फिल्मों के नाम एक थी डायन, डेढ़ इश्किया, बदलापुर जैसी फिल्मों के नाम शामिल है। हुमा कुरैशी का आज बॉलीवुड में काफी नाम है।