अगले हफ्ते पूरा देश होली का त्योहार सेलिब्रेट करेगा और इस त्योहार के जश्न के लिए काफी जोरों पर तैयारियां कर रहे हैं। जोश और उमंग से भरे इस त्योहार को बॉलीवुड फिल्मों में प्रमुखता से दिखाया गया है। चाहे शाहरुख खान का 'मोहब्बतें फिल्म में अमिताभ बच्चन को गुलाल से टीका लगाना हो, 'सिलसिला' फिल्म में रेखा और अमिताभ का डांस हो या फिर दीपिका और रणवीर का 'लहू मुंह लग गया' गाना हो। बता दें कि राजेश खन्ना की एक फिल्म तो होली सीन ने ही हिट कराई।
2 of 6
Kati Patang
- फोटो : twitter
सबसे पहले बात करते हैं राजेश खन्ना के फिल्म की। 1970 में राजेश खन्ना का करियर शीर्ष पर था और हर फिल्म निर्माता उनके संग फिल्म बनाना चाह रहा था। उसी वक्त डायरेक्टर शक्ति समान्था ने फिल्म बनाई थी कटी पतंग। राजेश खन्ना और आयशा पारिख की इस फिल्म का एक सीन यादगार है। इस फिल्म में राजेश खन्ना आयशा पारिख को होली खेलने के लिए अपनी तरफ खींच लेता है। इस फिल्म का होली का फेमस गाना 'आज न छोड़ेंगे' है। यह गाना सुपरहिट हुआ था।
1975 में आई फिल्म 'शोले' फिल्म का यह मस्ती भरा गाना 'होली के दिन दिल मिल जाते हैं' गाना बहुत फेमस है। आज भी यह गाना सुपरहिट की लिस्ट में आता है। इस गाने के दौरान धर्मेंद्र और हेमा मालिनी का रोमांस दिखाया गया है।
फिल्म सिलसिला' का 'रंग बरसे' गाना काफी आज भी बहुत फेमस है। इस गाने में जया, अमिताभ, रेखा और संजीव कुमार रंग में रंगे होते है। तभी रेखा जया से जाकर कहती है कि उसने उस शख्स से शादी नहीं की है जिससे वह प्यार करती है। यही बात अमिताभ बच्चन भी फिल्म में संजीव कुमार से कहते हैं। इस सीन के बाद पूरी फिल्म की कहानी पलट जाती है।
5 of 6
गोलियों की रासलीला-रामलीला
- फोटो : twitter
गोलियों की रासलीला-रामलीला फिल्म में होली का त्योहार मनाते हुए दिखाया गया है। फिल्म में 'लहू मुंह लग गया' गाना में दीपिका और रणवीर एक दूसरे को गुलाल लगाते हैं। इस सीन में दोनों को किस करते हुए भी दिखाया गया है।