यूनीसेफ (UNICEF) की रिपोर्ट के अनुसार दुनियाभर में करीब 3.7 करोड़ लोग एचआईवी से संक्रमित हो चुके हैं। ये एक ऐसी बीमारी है जिसपर लोग बात करने से कतराते हैं। हाल ही में गुड मॉर्निंग अमेरिका शो के प्रोड्यूसर टोनी मॉरिसन ने अपना अनुभव दुनिया के सामने रखा है। उन्होंने बताया कि कैसे 8 साल तक वो दुनिया से इस बात को छुपाते रहे। इस दौरान उन्होंने ये भी बताया कि वो कौन सी चीज है जिसने उन्हें इसे लेकर बात करने की प्रेरणा दी। वो लिखते हैं, मैं एचआईवी के साथ पिछले आठ साल से जी रहा हूं, कोई भी दिन ऐसा नहीं गुजरा जब मुझे अपनी इस बीमारी को लेकर शर्मिंदगी महसूस न हुई हो। समाज मुझे शर्मिंदा होने के लिए कहता रहा। मैंने यह मान लिया था कि मैं प्यार के लिए नहीं बना।
टोनी मॉरिसन कहते हैं लोगों को एचआईवी के साथ जीना सीखना चाहिए। एड्स होने का मतलब ये नहीं कि आप मरने वाले हैं। इसे सही समय पर इलाज की जरूरत होती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 9 जुलाई 1986 को मुंबई के एक अस्पताल में एड्स के पहले मरीज के मौत हुई थी। एड्स को लेकर न सिर्फ देश में बल्कि पूरे विश्व में कई संगठन इस पर लोगों को जागरुक करने का काम कर रहे हैं। आम लोगों के साथ ही कई सेलिब्रिटी भी इस बीमारी का शिकार हो चुके हैं। चलिए जानते हैं कौन थे वो सितारे...
2 of 5
जिया सांरगी
- फोटो : इंस्टाग्राम
जानी मानी अमेरिकन मॉडल जिया सारंगी की मौत एड्स के कारण हुई थी। 1985 में निमोनिया की वजह से उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उनकी बॉडी में HIV वायरस पाया। इसके कुछ समय बाद यानी 18 नवंबर 1986 को उनकी मौत हो गई। एक जमाने में मॉडलिंग की दुनिया में राज करने वाली जिया को मौत भी ऐसी नसीब हुई। जिया के जीवन पर फिल्म भी बनाई गई जिसमें एंजेलिना जोली ने उनका किरदार निभाया था।
3 of 5
पेड्रो जमोरा
- फोटो : सोशल मीडिया
पेड्रो जमोरा अमेरिका के मशहूर टीवी सेलिब्रिटी थे। पाब्लो ने खुल कर अपने गे होने की बात स्वीकार की थी। पाब्लो एड्स से ग्रस्त थे और उनकी मौत 11 नवंबर 1994 में हुई थी।
4 of 5
आर्थर ऐश
- फोटो : इंस्टाग्राम
अमेरिका के महान टेनिस खिलाड़ी आर्थर ऐश को भी एड्स हुआ था। साल 1988 में उन्हें एचआईवी पॉजिटिव होने का पता चला। माना जाता है कि पांच साल पहले दिल की सर्जरी के दौरान एचआईवी संक्रमित रक्त चढ़ाने की वजह से उन्हें ये बीमारी हुई थी। साल 1992 में उन्होंने बीमारी का खुलासा कर सबको चौंका दिया। साल 1993 में एड्स की वजह से उन्हें निमोनिया हो गया और 6 फरवरी को न्यूयार्क अस्पताल में उनकी मौत हो गई।
5 of 5
निशा नूर
- फोटो : सोशल मीडिया
80 के दशक की साउथ इंडियन एक्ट्रेस निशा नूर की मौत भी एड्स से हुई थी। साल 2007 में निशा नूर को एक दरगाह के बाहर पाया गया था। उस समय निशा नूर के बदन पर कीड़े और चींटियां रेंग रही थीं, उनकी सुध लेने वाला भी कोई नहीं था। अस्पताल लाने पर पता चला कि निशा को एड्स है और इसके चलते उनकी हालत और खराब होती चली गई...और फिर साल 2007 में निशा नूर ने इस दुनिया से चली गईं। कहा जाता है कि उन्हें एक प्रोड्यूसर ने प्रॉस्टिट्यूशन में धकेल दिया था और यहीं से उन्हें एड्स हो गया।