अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने जब से मीटू अभियान के तहत नाना पाटेकर पर यौन शोषण के आरोप लगाए, उसके बाद से बॉलीवुड में एक भूचाल सा आ गया। एक के बाद एक आरोप सामने आने लगे। मी टू अभियान के तहत अभी तक बॉलीवुड की दस हस्तियों समेत 38 लोगों के नाम सामने आ चुके हैं, जिनमें से काफी पर यौन शोषण का आरोप लग चुका है। जानिए बॉलीवुड में अब तक किन-किन लोगों पर आरोप लग चुके हैं।
1. नाना पाटेकर- इस कढ़ी में पहला नाम नाना पटेकर का निकल कर आया। बता दें कि एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने जब से नाना पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं तब से बॉलीवुड में हलचल मची हुई है। तनुश्री ने 10 साल पुराना मुद्दा उछाला है। तनुश्री ने कहा है कि हॉर्न ओके मूवी की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर नें उनके साथ अभद्र व्यवहार किया है
3 of 11
aurag kashyap and vikas bahl
2. विकास बहल- मी टू कैंपेन हर रोज एक नया मोड़ ले रहा हैं। फिलहाल बॉलीवुड के कई बड़े सितारे इसकी चपेट में हैं। अपकमिंग फिल्म 'सुपर 30' के डायरेक्टर विकास बहल के खिलाफ भी यौन शोषण का मामला सामने आया था, जिसके बाद ऋतिक रौशन ने बयान दिया था कि मैं किसी भी ऐसे इंसान के साथ काम करना नहीं चाहूंगा जिसका चरित्र इतना गंदा हो।
3. आलोक नाथ- संस्कारी बाबू के नाम से मशहूर आलोक नाथ पर राइटर और प्रोड्यूसर विनता नंदा रेप का आरोप लगाया है। विनता ने बताया कि आलोक नाथ ने उन्हें खूब शराब पिलाई और फिर उनका रेप किया था। यह मामला 19 साल पुराना है। इस मामले में आलोक नाथ ने विनता नंदा के खिलाफ मानहानि का केस दायर कर एक रुपये मुआवजा मांगा।
4. चेतन भगत- चेतन भगत पर एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाते हुए बातचीत का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसके बाद हर तरफ चेतन भगत की चर्चा हो रही है। चेतन भगत ने उस महिला से माफी मांग ली है। उन्होंने स्क्रीनशॉट का जिक्र करते हुए फेसबुक पर लिखा कि 'इस घटना के लिए काफी दु:ख है। मैं माफी चाहता हूं। ये स्क्रीनशॉट कई साल पुराना है।' चेतन भगत ने उस महिला के साथ-साथ अपनी पत्नी अनुषा से भी माफी मांगी है।