फिल्म 'केदारनाथ' को लेकर सुर्खियों बटोरने वाले सुशांत सिंह राजपूत आजकल काफी लाइमलाइट में बने हुए हैं। खास बात यह है कि सुशांत अपनी फिल्म की वजह से नहीं बल्कि फिल्म के निर्माताओं के साथ चलने वाली अनबन की वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं।
पढ़ें-हो गया कन्फर्म, लाल बहादुर शास्त्री की बायोपिक पर जल्द शुरू होगा काम, ये दिग्गज आएंगे नजर!
बता दें कि फिल्म के निर्देशक अभिषेक कपूर के साथ सुशांत की यह दूसरी फिल्म है। खबरों की मानें तो सुशांत सिंह राजपूत ने जबसे इस फिल्म की शूटिंग शुरू की है, तभी से फिल्म के निर्माताओं के साथ उनकी खूब अनबन हो रही है। हालांकि इस मामले में पर सुशांत और प्रेरणा अरोड़ा ने काफी लम्बे समय तक चुप्पी साधे रखी।
हाल ही में खबर आई है कि 'परी' अनुष्का के प्रोडक्शन हाउस और क्रिराज एंटरटेनमेंट बैनर तले बन रही है और प्रेरणा का ताल्लुक क्रिराज एंटरटेनमेंट से है यानि कि वह फिल्म 'परी' से जुड़ी हुई हैं। बता दें कि 2 मार्च को सुशांत की फिल्म 'ड्राइव' को रिलीज होना है।
ऐसे में प्रेरणा और करनेश शर्मा (क्लिन स्लेट फिल्म्स) ने फैसला किया परी की रिलीज डेट (9 फरवरी से 2 मार्च) कर दी जाए। कहा जा रहा है कि प्रेरणा ने सुशांत को मजा चखाने के लिए ही ऐसा फैसला किया है।