{"_id":"5abdef524f1c1bbc618b4752","slug":"here-are-5-reason-why-you-shuld-watch-tiger-shroff-and-disha-patani-baaghi-2","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 2' देखने को मजबूर कर देंगी ये 5 बातें, जबरदस्त है क्लाइमेक्स","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बागी 2' देखने को मजबूर कर देंगी ये 5 बातें, जबरदस्त है क्लाइमेक्स
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 30 Mar 2018 01:41 PM IST
विज्ञापन
टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी स्टारर ‘बागी 2’ रिलीज हो गयी है। फिल्म में टाइगर श्रॉफ के एक्शन को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज है। 'बागी 2' में पहली बार टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी की जोड़ी नजर आएगी। रिलीज से पहले ही फिल्म कई कारणों से चर्चा में थी बात डायरेक्शन की हो, एक्शन की, गानों की या फिर टाइगर और दिशा की केमिस्ट्री की। इस फिल्म के लिए टाइगर और दिशा दोनों ने ही बहुत मेहनत की है और अगर आपने फिल्म देखने का मन बना ही लिया है तो यहां जान लें ऐसी 5 वजह जिसे पढ़ने के बाद आप फिल्म देखने पर मजबूर हो जाएंगे।
Trending Videos
Tiger Shroff
टाइगर श्रॉफ
बागी 2 में टाइगर श्रॉफ हैं फिल्म देखने के लिए यह वजह काफी है। शानदार स्टंट और एक्शन के लिए मशहूर टाइगर को सिक्स पैक्स में देखना उनके फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है। जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस और विजुअल इफेक्ट से भरी हुई ‘बागी 2’ की यूएसपी ही टाइगर श्रॉफ हैं।

फिल्म का क्लाइमेक्स
फिल्म का क्लाइमेक्स ये है कि दिशा की बेटी को ड्रग माफिया किडनैप कर लेते हैं। जब कोई मदद नहीं मिलती, तो दिशा टाइगर से मदद मांगती है। फिल्म में सस्पेंस का काफी अच्छा इस्तेमाल किया गया है, हालांकि इस सस्पेंस के पीछे क्या है, ये अंदाजा लगाना मुश्किल होगा। इसलिए अगर आप सस्पेंस जानना चाहते हैं तो फिल्म देख आएं।

tiger
टाइगर और दिशा की लव केमिस्ट्री
बागी 2 देखने की वजह आप तस्वीर देखकर ही समझ गए होंगे। दिशा और टाइगर बेशक अपने अफेयर को नकारते हों लेकिन दोनों की रियल केमिस्ट्री को दर्शक स्क्रीन पर जरूर देखना चाहेंगे। दिशा के लिए ये फिल्म माइलस्टोन हो सकती है। लोगों में इस रियल लाइफ कपल को स्क्रीन पर देखने की उत्सुकता भी बनी हुई है, जिसका फायदा फिल्म को मिल सकता है।

खतरनाक स्टंट्स
फिल्म में टाइगर ने कई खतरनाक स्टंट्स किए हैं, जो हमें फिल्म के ट्रेलर में भी देखने को मिले हैं। बता दें, टाइगर श्रॉफ अपनी फिल्मों में खतरनाक से खतरनाक स्टंट्स खुद करते हैं। इसके लिए वे किसी बॉडी डबल का इस्तेमाल नहीं करते। अब टाइगर के फैंस के लिए उन्हें ऐसे स्टंट्स करते हुए देखना सोने पर सुहागा वाली बात हो जाएगी।