साउथ के सुपरस्टार और 'बद्री' फिल्म फेम एक्टर विजय चंद्रशेखर आज 44वां जन्मदिन है। जोसेफ विजय चंद्रशेखर को लोग विजय के नाम से जानते हैं। विजय ने अधिकतर तमिल की बेहतरीन एक्शन, ड्रामा और रोमांच फिल्मों में काम किया है। आज विजय के जन्मदिन पर आपको बताते हैं उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से...
विजय के पिता तमिल फिल्म जगत के निर्माता और प्रोड्यूसर हैं। विजय ने 10 साल की उम्र से ही फिल्मों में काम करना शुरु कर दिया था। 18 साल की उम्र में यानि कि 1992 में बतौर लीड एक्टर उनकी पहली फिल्म 'नालया थीरपू' रिलीज हुई। इसके बाद विजय कई सफल फिल्मों में नजर आए।
बॉलीवुड की फेमय एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर की शुरुआत विजय के साथ की थी। दोनों 2002 में आई तमिल फिल्म thamizhan में नजर आए थे। प्रियंका आज भी एक्टर विजय की बहुत बड़ी फैन हैं और उनके साथ दोबारा काम करने की इच्छा जाहिर कर चुकी हैं।
पिछले साल विजय की फिल्म 'मर्सल' को लेकर खूब विवाद हुआ था। फिल्म के एक डायलॉग में सरकार द्वारा शुरू किए गए जीएसटी का जिक्र किया गया था और इसी कारण यह फिल्म विवादों से घिर गई थी। हालांकि विजय साल 2014 में प्रधानमंत्री मोदी से मिले थे और बाद में मोदी सरकार द्वारा किए नोटबंदी के फैसले को सराहा था।
विजय ने बॉलीवुड की दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी के साथ भी काम किया हैं। आज आलम ऐसा है कि विजय की कोई फिल्म फ्लॉप नहीं जाती। विजय ने कई अवार्ड्स अपने नाम किए हैं। विजय पर जान देने वाली एक्ट्रेस की कमी नहीं है लेकिन उनका दिल आया तो एक साधारण सी लड़की पर।