20 जुलाई 1950 को उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में जन्मे एक्टर नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) आज 70 साल के हो गए हैं। उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। नसीरुद्दीन शाह को उनके बेहतरीन अभिनय के लिए पसंद किया जाता है। नसीरुद्दीन शाह को 'पद्म भूषण' और 'पद्म श्री' से सम्मानित किया जा चुका है। लेकिन आज हम आपको उनकी पहली पत्नी के बारे में, उनसे तलाक और रत्ना पाठक से शादी का किस्सा बताने जा रहे हैं।
नसीरुद्दीन जब 20 साल के थे तब उन्हें अपने से 15 साल बड़ी मनारा सीकरी से शादी की थी। मनारा को परवीन मुराद के नाम से भी जाना जाता था। परवीन मशहूर एक्ट्रेस सुरेखा सीकरी की बहन थीं। उस समय नसीरुद्दीन का परिवार उनकी शादी से खुश नहीं था। हालांकि शादी के एक साल बाद ही मनारा और नसीर में अनबन शुरू हो गई और वे अलग रहने लगे।
3 of 5
रत्ना पाठक शाह और नसीरुद्दीन शाह
दोनों की 'हीबा शाह' नाम की एक बेटी भी है, जिसे कई फिल्मों में देखा जा चुका है। उसके बाद नसीरुद्दीन, रत्ना पाठक से मिले। मनारा से तलाक के बाद उन्होंने रत्ना पाठक के साथ शादी कर ली। रत्ना से शादी के कुछ समय बाद ही नसीरुद्दीन की पहली पत्नी का देहांत हो गया। उसके बाद, उनकी बेटी हीबा उनके साथ रहने लगी।
4 of 5
रत्ना पाठक शाह और नसीरुद्दीन शाह
नसीर और रत्ना के दो बेटे इमाद और विवान हैं। दोनों का धर्म अलग होने के बावजूद वो कई साल से साथ हैं। शादी से पहले कई सालों तक दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहे थे। इन दोनों ने मिर्च मसाला और द परफेक्ट मर्डर जैसी फिल्मों में साथ काम किया था।
5 of 5
रत्ना पाठक शाह और नसीरुद्दीन शाह
नसीरुद्दीन शाह की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने 'आक्रोश,' स्पर्श ',' मिर्च मसाला ',' भवानी भवई ',' अर्ध सत्य ',' मंडी' और चक्र' समेत कई फिल्मों में काम किया है।100 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके नसीरुद्दीन ने डायरेक्शन में भी हाथ आजमाया है। 'स्पर्श' और 'पार' फिल्म के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है।