फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमिताभ बच्चन के करियर को उठाने वाले शख्स थे मनोज कुमार, कहानीकार के रूप में लेते थे केवल 11 रुपए

Mon, 23 Jul 2018 03:17 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 23 Jul 2018 03:17 PM IST
विज्ञापन
Happy Birthday Manoj Kumar aka Bharat Kumar some lesser known facts of his life
मनोज कुमार
''है प्रीत जहां की रीत सदा.. मैं गीत वहां के गाता हूं भारत का रहने वाला हूं.. भारत की बात सुनाता हूं।'' ये गीत शायद ही किसी ने न सुना हो, देशभक्ति से लबरेज फिल्मों में अभिनय करने वाले मनोज कुमार उर्फ भारत कुमार को कौन नहीं जानता। हिंदी सिनेमा के लेजेंड अभिनेता मनोज कुमार 24 जुलाई को अपनी जन्मदिन मनाते हैं। मनोज कुमार यानी हरिकिशन गिरी गोस्वामी। जी हां, यही था मनोज कुमार का असली नाम। आइए, हम आपको उनके ऐसे ही कुछ पहलू से रू-ब-रू कराते हैं, जिनसे आप अब तक अंजान थे। 
Happy Birthday Manoj Kumar aka Bharat Kumar some lesser known facts of his life

मनोज कुमार की बात हो और दिलीप कुमार का जिक्र न हो ये कैसे हो सकता है। मनोज के बचपन का एक वाकया है। स्कूल में पढ़ाई के दौरान मनोज, दिलीप कुमार की फिल्म 'शबनम' देखने गए और फिर उनके किरदार से इतने प्रभावित हो गए कि उसी किरदार के नाम पर उन्होंने अपना नाम मनोज कुमार रख लिया।

Happy Birthday Manoj Kumar aka Bharat Kumar some lesser known facts of his life
मनोज कुमार
ऐसे वक्त में जब लोग किसी एक्टर को रोमांटिक छवि में देखना पसंद कर रहे थे, उस वक्त मनोज कुमार ने देशभक्ति फिल्मों की ओर रुख किया। ज्यादातर फिल्मों में उनके किरदार का नाम भारत था, इस वजह से लोग उन्हें 'भारत कुमार' भी कहने लगे। 1957 में बतौर अभिनेता फिल्म 'फैशन' से अपना करियर शुरू किया। 'फैशन' मनोज कुमार की पसंदीदा फिल्म है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Manoj Kumar aka Bharat Kumar some lesser known facts of his life
मनोज कुमार
देशभक्ति को लेकर मनोज कुमार में एक ऐसी अलख थी जिसको उन्होंने अपनी फिल्मों के जरिए लोगों के सामने लाकर दिखाया। मनोज कुमार ने देशभक्ति फिल्में बनाकर ये साबित किया कि ऐसी फिल्मों से भी पैसा कमाया जा सकता है। 
विज्ञापन
Happy Birthday Manoj Kumar aka Bharat Kumar some lesser known facts of his life
मनोज कुमार - फोटो : SELF
फिल्म 'शहीद' के बारे में ये कहा जाता है कि इस फिल्म में मनोज कुमार शहीद भगत सिंह की भूमिका निभाने वाले थे, इस फिल्म के लिए मनोज भगत सिंह की मां से भी मिलने पहुंच गए थे। सभी जरूरी जानकारी के बाद जब मनोज कुमार ने इसमे अभिनय किया और फिल्म रिलीज हुई तो बॉक्स ऑफिस पर 1965 के शहीद ने धमाल मचा दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed