गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा को उनके फैंस MSG के नाम से जानते हैं। गुरमीत राम रहीम धार्मिक संगठन
डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख हैं। गुरमीत राम रहीम वो शख्सियत हैं जो सिर्फ एक्टर्स को ही नहीं, बल्कि पूरी
फिल्म इंडस्ट्री को अकेले टक्कर देते हैं। इन्हें यूं ही वन मैन आर्मी नहीं कहा जाता है।
2 of 6
गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा
गुरमीत राम रहीम की अब तक पांच फिल्में रिलीज हो चुकी हैं और सभी ने शानदार कमाई की है। 'एमएसजी: द मैसेंजर', 'एमएसजी 2: द मैसेंजर', 'एमएसजी: द वॉरियर लायन हार्ट', 'हिंद का नापाक को जवाब- एमएसजी लायन हार्ट 2', 'जट्टू इंजीनियर' की हैं।
पढ़ें: भरी पार्टी में आपस में भिड़ गए थे राज कपूर और राज कुमार, खूब हुआ तमाशा
एमएसजी गुरमीत राम रहीम की पहली फिल्म थी जो ड्रग और शराब के नशे जैसे मुद्दे को उठाती थी। इस फिल्म में गुरमीत राम रहीम ने न केवल एक्टिंग की थी, बल्कि डायरेक्शन, लिरिसिस्ट, सिंगिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग और एडिटिंग का जिम्मा भी अपने पास रखा था।
गुरमीत राम रहीम ने सितंबर 2016 में हुए उरी हमले पर भी फिल्म बनाई थी। इस फिल्म का नाम 'हिंद का नापाक को जवाब - एमएसजी लॉयन हार्ट - 2' था। इस फिल्म में गुरमीत राम रहीम ने पूरे 43 डिपार्टमेंट संभाले और इसके लिए एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम भी दर्ज है।
पढ़ें: 'कुली नं 1' से सुपरहिट हो गई थी ये हीरोइन, आज है लापता
उनकी हाल ही में आई फिल्म 'जट्टू इंजीनियर' की शूटिंग केवल 15 दिन में शूट हुई थी। इस फिल्म को राजस्थान और हरियाणा में टैक्स फ्री भी कर दिया था।