एक्टर अंगद बेदी टीवी के जाने माने अभिनेता हैं। अंगद अपने हालिया बयान को लेकर सुर्खियों में छाए हुए है। एक इंटरव्यू के दौरान चौंका देने वाला खुलासा किया है। एक्टर बताया कि कैसे उन्हें कई बार रिजेक्शन का सामना करने वाले के बाद एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है।
2 of 5
अंगद बेदी
- फोटो : सोशल मीडिया
टीवी की दुनिया में अपनी जबर्दस्त एक्टिंग लोगों को दीवाना बनने वाले अंगद बेदी फिल्म 'घूमर' में नजर आने वाले हैं। इस दौरान एक्टर ने रिजेक्शन के दर्द को शेयर किया है और इसके साथ ये भी बताया कि कैसे इस चीज से निपटा जा सकता है। कई बार रिजेक्ट होने पर एक्टर ने कहा ,'सब्र वो चीज है, जो आपको आगे बढ़ने में पूरी हेल्प करती है।
एक्टर ने कहा, 'फिल्म इंडस्ट्री में पेशेन्स की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। कई बार मुझे मूवीज से बाहर किया गया है। किसी के लिए भी ये चीज शॉक हो सकती है, लेकिन इसे ही आपको सीख के तौर पर देखना है। इसके साथ पूरी ताकत से रिजेक्शन को फेस करना चाहिए। किसी भी मूवी में शामिल होने के बाद उससे बाहर होना बहुत ही दर्द देता है। हालांकि, मैं कह सकता हूं कि आपकी किस्मत ने आपके लिए कुछ और ही प्लान किया है, जिसका वेट करना चाहिए।'
4 of 5
अंगद बेदी-नेहा धूपिया
- फोटो : सोशल मीडिया
एकेटर ने आगे कहा कि, 'यह बहुत नेचुरल है कि अचानक कोई और हिट फिल्म देता है और आपको हटा दिया जाता है। यही बिजनेस है. आपको इसे अच्छी तरह से सीखना होगा। अब मुझे बस इतना पता है कि मेरे रास्ते में जो भी काम आता है, मुझे उस पर भरोसा करना है, उसमें अपना दिल और रूह लगाकर किरदार में जान फूंक देनी है।'
बता दें कि अंगद बेदी फिल्म 'घूमर' में अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आने वाले हैं। इसके अलावा अंगद स्ट्रीमिंग एंथोलॉजी 'लस्ट स्टोरीज' की दूसरे पार्ट में भी दिखाई देंगे।
यह भी पढ़ें- Zara Hatke Zara Bachke: जब सारा को आया गुस्सा, बोलीं 'हां हूं मैं चीप! बताओ इतना महंगा तौलिया कौन खरीदता है?'