{"_id":"5fe70d02fa69bb3aa5659b0e","slug":"gauhar-khan-become-makeup-artist-for-husband-zaid-darbar-on-their-wedding-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी के दिन पति जैद दरबार के लिए मेकअप आर्टिस्ट बनीं गौहर खान, वीडियो हो रहा वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी के दिन पति जैद दरबार के लिए मेकअप आर्टिस्ट बनीं गौहर खान, वीडियो हो रहा वायरल
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और मॉडल गौहर खान ने 25 दिसंबर को जैद दरबार संग निकाह कर लिया है। जैद दरबार दिग्गज म्यूजिक कम्पोजर इस्माइल दरबार के बेटे हैं। गौहर और जैद की फेयरीटेल लवस्टोरी थी जो कि अब पूरी हो गई है। इस खास मौके पर दोनों दूल्हा- दुल्हन काफी खुश नजर आए। इस दौरान के कई वीडियो और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आईं।
Trending Videos
2 of 5
गौहर खान, जैद दरबार
- फोटो : Instagram: @gauaharkhan
बीते दिन गौहर खान और जैद दरबार की शादी की तस्वीरों और वीडियोज से पूरा सोशल मीडिया पटा पड़ा था। इस मौके पर गौहर और जैद का एक वीडियो सामेन आया। जिसमें गौहर दुल्हन के लिबास में मेकअप आर्टिस्ट बनी हुईं नजर आईं।
3 of 5
gauhar khan
- फोटो : instagram
गौहर खान के कई फैनक्लब अकाउंट्स पर उनकी एक वीडियो साझा कीगई। इस वीडियो में गौहर दुल्हन के लिबास में मेकअप आर्टिस्ट बनी हुई थीं। गौहर मेकअप आर्टिस्ट बनकर अपने पति जैद दरबार का मेकअप करती हुई नजर आ रही हैं। ये वीडियो बेहद क्यूट है और दोनों की कैमिस्ट्री को भी बखूबी दिखा रहा है।
पति जैद को तैयार करने के बाद गौहर खुद भी आईने के सामने बैठकर अपना लुक संवारती हैं। इस वीडियो को गौहर के फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही इस पर कमेंट्स कर गौहर और जैद की जोड़ी को क्यूट बता रहे हैं। बता दें कि ये वीडियो दोनों के निकाह के समय का है। गौहर और जैद दोनों ने ही इस दौरान क्रीम- गौल्डन कलर के मैचिंग आउटफिट्स पहने हैं। उनका यह लुक एक-दूसरे को कॉम्प्लीमेंट कर रहा था।
विज्ञापन
5 of 5
गौहर खान, जैद दरबार
- फोटो : Instagram
बता दें कि सुबह हुए निकाह के बाद शाम के समय इन दोनों का वलीमा (वेडिंग रिसेप्शन) भी हुआ। इस मौके पर गौहर गोल्डन और मेहरून रंग के लहंगे में नजर आईं। वहीं जैद भी काले रंग की शेरवानी में नजर आए। दोनों हाथों में हाथ डाले बेहद प्यारे लग रहे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।