बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' रिलीज हो चुकी है। ये फिल्म 24 फरवरी को सिनेमाघरों पर आई थी और आते ही इस फिल्म ने धमाल मचा दिया। इस फिल्म में आलिया की एक्टिंग को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। हर किसी का मानना है कि इस फिल्म में आलिया ने अपनी बेस्ट एक्टिंग का प्रदर्शन किया है और इसी वजह से दर्शक इस फिल्म को सिनेमाघरों में देखना पसंद कर रहे हैं, जिस वजह से फिल्म का कलेक्शन भी ठीक चल रहा था लेकिन अब धीरे-धीरे फिल्म की कमाई में गिरावट देखी जा रही है। फिल्म के सातवें दिन यानी गुरुवार का कलेक्शन सामने आ गया है जो बुधवार के कलेक्शन से भी कम है।
2 of 5
गंगूबाई काठियावाड़ी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'गंगूबाई काठियावाड़ी' को रिलीज हुए पूरे सात दिन हो गए हैं और सातवें दिन फिल्म के कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई है। फिल्म ने बुधवार यानी छठे दिन 6.5 करोड़ की कमाई की थी और सातवें दिन फिल्म की कमाई इससे भी कम हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुवार को इस फिल्म ने 5.24 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसके बाद फिल्म का टोटल कलेक्शन 67 करोड़ तक पहुंच गया है। हालांकि, कमाई की रफ्तार से साफ है कि फिल्म को 100 करोड़ का आंकड़ा छूने में अभी भी समय लगेगा।
3 of 5
गंगूबाई काठियावाड़ी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' ने अपने पहले वीकेंड पर शानदार कमाई की थी। फिल्म ने पहले दिन टोटल 10.5 करोड़ का कलेक्शन किया था। इसके बाद दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म की कमाई में रफ्तार देखने को मिली थी। इस दिन का कुल कलेक्शन 13.32 करोड़ रुपए का था। वहीं, रविवार की छुट्टी का फायदा मिलने से फिल्म ने 15.30 करोड़ रुपए कमा लिए थे लेकिन वीकेंड के बाद ही कमाई में गिरावट देखी जा रही है।
4 of 5
गंगूबाई काठियावाड़ी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'गंगूबाई काठियावाड़ी' का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है। इस फिल्म में आलिया ने 'गंगूबाई' का किरदार निभाया है, जो एक सेक्स वर्कर होती है। फिल्म की कहानी कमाठीपुरा की गंगूबाई की जिंदगी पर आधारित है, जिसे कभी 1000 रुपये में बेच दिया गया था। इसके बाद ही वह सेक्स वर्कर बन गई थी। हालाकिं, गंगूबाई ने अपने लोगों के लिए काफी कुछ किया था, जिसका जिक्र फिल्म में है।
5 of 5
गंगूबाई काठियावाड़ी में अजय देवगन रहीम लाला के किरदार में
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आलिया भट्ट के अलावा, इस फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन भी दमदार रोल में नजर आ रहे हैं। वह फिल्म में रहीम लाला का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म से एक्टर और डांसर शांतनु माहेश्वरी ने भी बॉलीवुड में डेब्यू किया है।