{"_id":"5b9b67d5867a557ea82f5574","slug":"ganesh-chaturthi-2108-these-celebrities-was-celebrate-ganesh-chaturthi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुकेश अंबानी से लेकर टाइगर श्रॉफ तक, बॉलीवुड ने गणपति का अपने घरों में इस तरह किया स्वागत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मुकेश अंबानी से लेकर टाइगर श्रॉफ तक, बॉलीवुड ने गणपति का अपने घरों में इस तरह किया स्वागत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 14 Sep 2018 03:03 PM IST
विज्ञापन
गुरुवार को देशभर में गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया गया। इस दौरान बप्पा भक्त गणपति को अपने घर लाने में लगे रहे। आम लोगों के अलावा भगवान गणेश को बॉलीवुड के कई सितारे भी अपने घर लाते नजर आए। गणपति बप्पा के स्थापना के दौरान बॉलीवुड के कई सितारों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई हैं। सभी ने गणपति का अपने घर में बहुत ही जोर-शोर से स्वागत किया है। तो आइए तस्वीरों के सहारे जानते हैं बॉलीवुड सितारों ने कैसे मनाई गणेश चतुर्थी...
शिल्पा शेट्टी
हिंदी सिनेमाजगत की एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने हमेशा की तरह इस साल भी गणपति का स्वागत जोर शोर से किया। शिल्पा पति राज कुंद्रा के साथ विघ्नहर्ता को मुंबई स्थित घर में लेकर आईं और नाचते हुए उनका भव्य स्वागत किया।

जितेंद्र कपूर
बॉलीवुड कलाकार जितेंद्र कपूर ने बेटे तुषार कपूर और पोते के साथ मिलकर गणपति बप्पा का बड़े ही धूमधाम से घर में स्वागत किया है। इस दौरान जितेंद्र और तुषार कपूर धोती-कुर्ता में नजर आए।

दिव्या दत्ता
वीर-जारा, बदलापूर और ब्लैकमेल जैसी फिल्मों में अपने एक्टिंग से दर्शकों के दिलों को जीतने वाली एक्ट्रेस दिव्या दत्ता ने भी गणेश भगवान की अपने घर स्थापना की। पूजा करते हुए दिव्या दत्ता की फोटो सामने आई है।

गोविंदा
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार गोविंदा ने भी गणपति बप्पा का अपना घर में बड़े ही धूम धाम से स्वागत किया है। उन्होंने पत्नी सुनिता और बेटी नर्मदा के साथ मिलकर गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया है।