फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ameesha Patel: इंडस्ट्री के बर्ताव पर छलका अमीषा का दर्द, बोलीं- फिल्में फ्लॉप होने पर मुझे टारगेट किया गया

Mon, 04 Sep 2023 08:04 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 04 Sep 2023 08:04 AM IST
विज्ञापन
Gadar 2 star Ameesha Patel recalls being targeted when her films flopped says May be I am just meant for hits
अमीषा पटेल - फोटो : सोशल मीडिया

अमीषा पटेल इन दिनों फिल्म 'गदर 2' की वजह से चर्चा में हैं। इस फिल्म में सनी देओल के साथ एक्ट्रेस की जोड़ी खूब जमी है। इससे पहले वर्ष 2018 में आई फिल्म 'भैयाजी सुपरहिट' में भी अमीषा, सनी देओल संग नजर आई थीं। मगर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चल सकी। फिलहाल 'गदर 2' की वजह से मिल रही तारीफों के बीच अमीषा पटेल ने उस वक्त को याद किया है, जब फिल्में नहीं चलने की वजह से उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।

Gadar 2 star Ameesha Patel recalls being targeted when her films flopped says May be I am just meant for hits
अमीषा पटेल - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान अमीषा पटेल ने कहा कि जब उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नहीं चलीं तो उन्हें जमकर टारगेट किया गया। किसी ने उनका सपोर्ट नहीं किया। एक्ट्रेस का कहना है कि उनके साथ ऐसा बर्ताव इसलिए हुआ, क्योंकि वह किसी फिल्मी परिवार से नहीं आती हैं। अमीषा ने आगे कहा कि जो लोग इंडस्ट्री से ताल्लुक रखते हैं, उन्हें हमेशा सपोर्ट मिलता है।

Gadar 2 star Ameesha Patel recalls being targeted when her films flopped says May be I am just meant for hits
अमीषा पटेल - फोटो : सोशल मीडिया

अमीषा पटेल ने कहा, 'अगर मैं फिल्मी बैकग्राउंड से होती और मेरा कोई गॉडफादर होता तो मेरी फिल्में अगर नहीं भी चलतीं, तो भी मुझे सम्मान दिया जाता और मुझे बड़ी-बड़ी फिल्में मिलतीं। लेकिन, जो हुआ ठीक है...शायद मैं ब्लॉकबस्टर हिट के लिए बनी हूं।'
Rakhi Sawant: आदिल पर मानहानि का केस करेंगी राखी सावंत, अभिनेत्री के वकील ने दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Gadar 2 star Ameesha Patel recalls being targeted when her films flopped says May be I am just meant for hits
अमीषा पटेल - फोटो : सोशल मीडिया

अमीषा पटेल ने अन्य सितारों से असुरक्षित महसूस करने को लेकर कहा कि वह उनके बारे में कहानियां सुनती थीं, लेकिन कोई भी आपके सामने आकर यह बताने वाला नहीं है। एक्ट्रेस ने कहा, 'कामकाज वाले माहौल में आपको सिर्फ अपना सर्वश्रेष्ठ देने पर फोकस करना चाहिए, आसपास की नेगेटिविटी से प्रभावित होने की जरूरत नहीं।'
Maharaja Exclusive: आमिर के बेटे की पहली ही फिल्म डिब्बे में, इन पांच कारणों से नहीं रिलीज हो रही ‘महाराजा'

विज्ञापन
Gadar 2 star Ameesha Patel recalls being targeted when her films flopped says May be I am just meant for hits
अमीषा पटेल - फोटो : इंस्टाग्राम

अमीषा ने यह भी जिक्र किया कि बॉक्स ऑफिस पर एक फिल्म के नहीं चलने पर जब मेकर्स को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा था तो उन्होंने अपनी फीस छोड़ दी थी। एक्ट्रेस ने कहा, 'मैंने ऐसी स्थितियों में फीस नहीं ली, क्योंकि मुझे लगता है कि दूसरे व्यक्ति की स्थिति को समझना बहुत जरूरी है। इसके लिए मुझे किसी ने मजबूर नहीं किया, मैंने अपने निर्माताओं के सम्मान में ऐसा किया'। बात 'गदर 2' की करें तो इस फिल्म का कारोबार 500 करोड़ पार हो चला है। 
Monday Flashback: जब फिल्म के सेट पर शक्ति कपूर को पड़े थे तीन थप्पड़, इंडस्ट्री छोड़ने का बना लिया था मन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed