बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। 22 साल बाद भी तारा सिंह के लिए फैंस के दिलों में वही क्रेज देखने को मिल रहा है। पहले ही दिन फिल्म के सभी शो हाउसफुल रहे। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 40 करोड़ रुपए का शानदार कलेक्शन किया है। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अमीषा पटेल और एक्टर उत्कर्ष शर्मा भी अहम किरदार में नजर आ रहे हैं। वहीं, इस फिल्म से सिमरत कौर बॉलीवु़ड में डेब्यू कर रही हैं।
Gadar 2: एक्ट्रेस नहीं एथलीट बनना चाहती थीं सनी देओल की ऑन स्क्रीन बहू, महज इतनी थी सिमरत कौर की पहली कमाई
मुंबई में जन्मी और पली- बड़ी सिमरत कौर रंधावा ने केसी कॉलेज से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की पढाई की है। उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह एक्ट्रेस बनेंगी और न ही उनकी फिल्म इंडस्ट्री में आने की ख्वाहिश थी। सिमरत एक खिलाड़ी बनना चाहती थीं और एथलेटिक्स में अपना करियर बनाना चाहती थीं। उन्होंने ओलंपिक या एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व करने का सपना देखा था।
सिमरत ने खुलासा किया कि उनके माता-पिता ने उन्हें फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाने के लिए प्रोत्साहित किया और इस तरह उन्होंने एक मॉडल के रूप में अपनी जर्नी की शुरुआत की और 2017 में विज्ञापन में काम किया। उसके बाद, सिमरत को उनकी पहली तेलुगु फिल्म 'प्रेमाथो मी कार्तिक' मिली। इसके बाद सिमरत ने 'परिचयम', 'डर्टी हरि' और 'बंगाराजू' जैसी कई तेलुगु फिल्मों में अभिनय किया।
Sara Ali Khan: सारा अली खान ने रीमेक से किया तौबा, बोलीं- कुछ फिल्मों को छूना भी नहीं चाहिए
इसके बाद एक्ट्रेस ने हिंदी सिनेमा की ओर रुख किया। लंबे संघर्ष के बाद सिमरत को 'गदर 2' के लिए चुना गया। गौरतलब है कि अनिल शर्मा की इस फिल्म में 'मुस्कान' के किरदार के लिए 600 से अधिक लड़कियों ने ऑडिशन दिया था। दर्शक सिमरत को 'मुस्कान' की भूमिका में काफी पसंद कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Pankaj Tripathi: 'अग्निपथ' में इस सीन के बाद बेहोश होकर गिर गए थे पंकज त्रिपाठी, जानें क्यों ऐसी हुई थी हालत